महाराणा प्रताप जयंती पर विविध आयोजन..
दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर देश दुनिया के साथ दमोह में भी जबरजस्त उत्साह के साथ चेतक वाले महाराणा की जयंती मनाई गई। इस अवसर कलेक्टोरेट के सामने महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर सुबह से शाम तक श्ऱद्धासुमन अर्पित करने वालों का मेला लगा रहा वहीं आयोजित विविध कार्यक्रमों में सर्व समाज के लोगों की सहभागिता से वीर शिरोमणि का जयंती समारोह राष्ट्र भक्तों को एक बार फिर एक सूत्र में बांधतता हुआ नजर आया।
भगवती मानव कल्याण संगठन ने मनाई जयंती.. दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के दिशा निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले 15वीं शताब्दी के महानायक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाण्ण् सबसे पहले जबलपुर नाका स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की दिव्यता की आरती संपन्न की गई जिसमें सैकड़ो लोगों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया..
उसके बाद संगठन के पदाधिकारी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को माल्याअर्पण किया गया जिसमें समाज के लोगों की बड़ी उपस्थिति रही भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाज को एकता का संदेश देते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों की जयंती मां जगत जननी जगदंबा की दिव्यता की आरती के साथ माननी चाहिए..
ना की वीर पुरुषों को एक विशेष समाज से जोड़कर उनकी जयंती को नहीं मानना चाहिए क्योंकि जितने भी महापुरुष हुए हैं उन्होंने धर्म राष्ट्र मानवता सेवा के लिए काम किया है सभी वर्गों को सभी वीर सपूतों की जयंती को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए जिसका एक संदेश आज भगवती मानव कल्याण संगठन ने दमोह में महाराणा प्रताप की जयंती मना करके दिया। करणी सेना ने बाइक रैली निकाल प्रतिभा सम्मान किया.. दमोह। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर करणी सेना परिवार जिला दमोह टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति एवं वीरता का संदेश दिया।
.jpeg)
.jpeg)



0 Comments