हीरापुर छतरपुर हाइवे से 100 मीटर पर दमोह एच शराब दुकान संचालित..! लेकिन आबकारी विभाग के रिकार्ड में कच्ची सड़क से 220 मीटर दूरी दर्ज..!

शराब दुकान दमोह H हाईवे से 100 मीटर पास

दमोह। बुंदेलखंड में एक कहावत है जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है उसे भी एक न एक दिन उसी गड्ढे में गिरना पड़ता है। यह कहावत दमोह के हटा नाके पर संचालित लाइसेंसी संजीत राय की शराब दुकान डी की शिकायत करने से लेकर कोर्ट तक जाने वाले महुआ खेड़ा शराब दुकान दमोह के लाइसेंसी अखिलेश असाटी के ऊपर सटीक उतरती नजर आ रही है।
 दरअसल उनकी शिकायत पर पिछले दिनों कलेक्टर ने दमोह डी शराब दुकान को गलत जगह संचालन के नाम सील करा दिया था।  लेकिन 10 दिन बंद रहने के बाद संजीत राय की दुकान अब जहा की तहा फिर से संचालित होने लगी है इधर अखिलेश असाटी की दमोह एच शराब दुकान के संचालन स्थल पर अब उंगलियां उठने के साथ इस पर कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों तक शिकायते पहुंचना शुरू हो गई है।

दरअसल दमोह का आबकारी विभाग शराब दुकानों के स्थानों को लेकर आधी अधूरी गोल-गोल जानकारी जारी करने में हमेशा से माहिर रहा है जिसके चलते विभाग के अधिकारी अपने चहेते ठेकेदार को उपकृत करते रहे है। वही ऐसे मामलों में होने वाली शिकायतों पर वह कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में यदि आबकारी विभाग की लाल फीता शाही रूपी मनमानी की यदि दस्तावेजी पोल खुल जाए तो उस पर कलेक्टर से कार्रवाई की अपेक्षा तो बनती ही है।

यह नक्शा 13 मई 2022 अर्थात 4 साल पहले तत्कालीन पटवारी तखत सिंह द्वारा जारी किया गया था। जिसके आधार पर आबकारी विभाग द्वारा मंजूरी मिलने पर वर्ष 2026 में इमलाई सीमेंट फैक्ट्री के सामने  दमोह एच महुआ खेड़ा शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे से महज 100 मीटर की दूरी पर इसके होने के बावजूद जिस कच्ची रास्ते से दर्शाया गया है उसमें दूरी 220 मीटर आ रही है। आबकारी विभाग के अधिकारी उपरोक्त हालात से अच्छी तरह से वाफिक है। लेकिन इस शराब दुकान लाइसेंसी से लंबे समय से जुड़े कुछ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व कुछ खबरचियो सहित खनन मुरम माफिया के तौर पर चर्चित कुछ लोगो की दांत काटी सहभागिता की चर्चाएं शुरू से ही सरगर्म रही है।  पिछले दोनों कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने 13 शराब दुकानों के गलत संचालन को लेकर लाइसेंसीयों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन उसके बाद क्या हुआ यह आज तक किसी को पता नहीं है।

फिलहाल हम फिर से चर्चा करते हैं दमोह एच शराब दुकान महुआ खेड़ा की जो हाइवे से 100 मीटर पर चल रही है लेकिन आबकारी विभाग के रिकॉर्ड में 220 मीटर दूरी के साथ कच्ची सडक दर्शाकर दूरी को बढाया गया है। लेकिन शराब खरीदने वाले किस रास्ते से शराब दुकान पर जा रहे है यह आबकारी विभाग को भी मालूम है। अब किन अधिकारियों की कृपा इन शराब ठेकेदार पर बरस रही है यह किसी से छिपा‌ नहीं है, देखना होगा न खाएँगेे न खाने देंने का शंखनाद करके आम जनता के बीच नायक जैसी छवि बनाते जा रहे कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव  इस शराब दुकान का निरीक्षण करने कब पहुंचकर क्या‌ कार्यवाही करते है ? पिक्चर अभी बाकी है..
Reactions

Post a Comment

0 Comments