इंटरसिटी के 4 यात्री पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में
ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर चंबल क्षेत्र से रविवार को एक बेहद दुखद दर्दनाक रेल हादसे की खबर में सभी को झकझोर कर रख दिया है। हेतमपुर स्टेशन के पास इंटरसिटी ट्रेन में अफवाह के चलते ट्रेन से उतरकर दूसरी लाइन पर गए यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार मुरैना के पास खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह
के चलते ट्रेन के रुकते ही कुछ यात्री उतरकर दूसरी लाइन पर चले गए। इसी
दौरान दूसरी लाइन पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में चार यात्री आ गए
जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप के हालात निर्मित हो गए और रेल प्रशा सन के साथ पुलिस प्रशासन टीम व अधिकारियों के मौके पर पहुंचते देर नहीं लगी। तत्काल बचाओ अभियान चलाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप के हालात निर्मित हो गए और रेल प्रशा सन के साथ पुलिस प्रशासन टीम व अधिकारियों के मौके पर पहुंचते देर नहीं लगी। तत्काल बचाओ अभियान चलाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
घटना के संदर्भ में रेल प्रशासन
द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर
इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 जून 2026 को लगभग 16:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के
झांसी मंडल के हेतमपुर (HET) – धौलपुर (DHO) रेलखंड से निकल रही थी। इस
दौरान एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में किसी यात्री द्वारा
अलार्म चेन पुलिंग (ACP) किए जाने के कारण गाड़ी सेक्शन में रुक गई।
प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री
ट्रेन से उतरकर समीप वर्ती रेल लाइन पर चले गए। इसी दौरान अप दिशा से आ रही
गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से
कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हुई है।
घटना
की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे
पुलिस (GRP) तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच
गए। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना के
कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है। रेल प्रशासन
यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई
ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।


0 Comments