पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर महिला के जेबरात व डाक्यूमेंट्स चोरी.. इधर श्री जागेश्वर नाथ कॉरिडोर निर्माण निगरानी हेतु समिति गठित..

आखिर किसने चुराये महिला के जेबरात व डाक्यूमेंट्स

दमोह। नरसिंहगढ़ को वॉचमैन कॉलोनी में निवासरत एक घर में रात के अंधेरे में घुसे चोर के द्वारा महिला की जेवरात एवं डॉक्यूमेंट चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी वॉचमैन कॉलोनी मैं निवासरत गिरधारी प्रजापति के घर में बीती रात अज्ञात चोरों के द्धारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया,पीड़ित ने बताया रात में वह सो रहा था इसी बीच करीब 1:30 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे की दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस आए और नगदी जेवर रखे बक्से को ले गए एवं एक कपड़ों का बैग भी वह साथ मैं ले गए जिसमें परिचय पत्र सहित जरूरी दस्तावेज रखे हुए हैं गिरधारी प्रजापति ने बताया कि उसकी पुत्री के सोने चांदी के जेवर मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, सोने की माला, अंगूठी सहित₹70000 नगद की चोरी की गई है..
चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे तो उन्होंने आवेदन देने के लिए कह दिया ,आवेदन देने पर  अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है पुलिस के द्वारा आवेदन लेने की खानापूर्ति की गई है एवं पावती भी नहीं दी गई है चोरी का मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं किया गया है पीड़ित की पुत्री पूजा का  कहना है कि चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ में नहीं रुकते हैं जिसके कारण क्षेत्र में पुलिस का भय नहीं है रात को पुलिस  गस्त नहीं करती है जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद पुलिस चौकी के पीछे की चोरी की घटना होना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज है इससे पहले भी नरसिंहगढ़ में आने को चोरियां हो चुकी है पर पुलिस आज तक किसी चोर को नहीं पकड़ पाई है

 श्री जागेश्वर नाथ कॉरिडोर निर्माण निगरानी हेतु समिति गठित.. दमोह।  श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्माण कार्य की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा आरईएसद्ध तथा महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना दमोह को सदस्य बनाया गया है। गठित समिति प्रत्येक 15 दिवस में श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा कार्य की प्रगतिए गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को प्रस्तुत करेगी।      
Reactions

Post a Comment

0 Comments