अवैध शराब बन्द करने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
दमोह। बड़ापुर क्षेत्र के वार्डवासियों ने विभिन्न मांगां को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। मोहनिरा राव ने बताया कि बढ़ापुरा क्षेत्र में लगभग 10-12 वर्ष से अवैध शराब की बिकी हो रही है जिस कारण स्थानीय लोगो तथा अन्य मोहल्लों से आने वाले शराबियों के कारण बडापुरा क्षेत्र में शराब पीकर गंदी-गंदी गलियां दी जाती है तथा क्षेत्र में शराब पीकर असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाया जाता है जिसे मना करने पर असामाजिक तत्यो द्वारा मारपीट की जाती है जिससे वार्ड का माहौल खराब रहता है.
उक्त घटनाओं तथा अवैध शराब की क्षेत्र के लोगो द्वारा कई बार शिकायत भी की गई परन्तु प्रशासन द्वारा इस बार कोई रोक नहीं लगाई गई जबकि बार्ड मे लगभग बडापुरा में पाँच जगह अवैध शराब बिकी की जाती है लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं की गई। जुगेन्द्र चौधरी ने बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में एक वर्ष में लगातार चाकूबाजी के कारण लगभग तीन हत्यायें हो चुकी है तथा 4-5 हाफ मर्डर हो चुके है जिस कारण उक्त क्षेत्र को इन सब घटनाओं के बाद अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया गया है इसके बाद भी चाकूबाजी तथा असामाजिक तत्वो द्वारा लडाई झगडो की घटनाएं निरन्तर हो रही है न तो इसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा इन घटनाओं पर न रोक लगाई जा रही है न ही इन घटनाओं पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही है जिससे उक्त क्षेत्र के लोगो में डर व भय व्याप्त है तथा लगभग एक सप्ताह पूर्व ही एक हत्या हुई है परन्तु शासन प्रशासन अभी भी मौन है।नवीन बौद्व ने बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में कई जगहों पर बहुत बडे स्तार पर जुआ खिलवाया जा रहा है जिस कारण अपराधो मे बढोत्तरी लगातार जारी है जिसकी शिकायत आम क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार की जा चुकी है परन्तु आज दिनाँक तक कोई भी कारवाही नहीं की गई है जिससे क्षेत्र वासियों में रोष व्यक्त है। बिन्दु पटोरिया ने बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में लगातार अवैध बिकी बढते अपराध, चाकूबाजी की घटनाएँ इत्यादि काफी बडे स्तर पर है इस कारण उक्त क्षेत्र में सी.सी.टी.व्ही. कैमरो की संख्या में वृध्दि की जाये बडापुरा चौराहा पर लगे कैमरो को चालू किया जाये जिससे उक्त घटनाओं पर रोक लग सके तथा असामाजिक तत्वो का आना जाना तथा उनकी द्वारा की जाने वाली उक्त घटनाओ का खत्मा हो सके सी.सी.टी.व्ही कैमरो की आवश्यकता बडापुरा चौराहा से धरमपुरा चौराहा तक बडापुरा चौराहा से सीताबावली तक, बडापुरा चौराहा से आशाराम चौराहा तक, बडापुरा चौराहा से बिलवारी मोहल्ला तक क्योकि इन क्षेत्रो में सबसे ज्यादा अपराध तथा चाकूबाजी की घटनाएँ होती है जिन पर सी.सी.टी.व्ही कैमरो से नियंत्रण तथा निगरानी की जा सके। बिजेन्द्र अहिरवार ने बताया कि पीडीत महिला गरीब है पर उससे पास न राशन कार्ड,न सबल कार्ड, न ही मजदूरी कार्ड है जिसको, देखते हुए पीडीत महिला को लाभ पहुंचाने के लिए कलेक्टर द्वारा कलेक्टर राशि की मांग करते हैं। ज्ञापन सौंपते हुए मांग कि है कि उक्त घटनाओं पर रोक लगायी जायें तथा कड़ी से कडी कार्यवाही की जावें यदि सात दिवस के अन्दर इन घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जाती तो वार्ड वासियों द्वारा चक्काजाम किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपते वक्त नीलेश आदर्श, सुनील, जितेन्द्र, महेन्द्र, दुर्गेश, लखन, शब्बूल मिस्त्री, धर्मेन्द्र, माधव, लालचन्द, कपिल, परसु, राजकुमार, अजय, करन, अमरराज, जगदीश, प्रवीण सहित बडी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति रहीं।
गांजे के साथ दो को पकड़ा, एक बाइक दो मोबाइल जब्त.. दमोह। एसपी आनंद कलादगि के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवं अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कुम्हारी एवं पुलिस टीम के द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 02 लाख रूपए ,एक जावा कंपनी की मोटरसाइकिल क्र. एमपी-21-जेड जे-6649 कीमती करीबन 02 लाख रूपए एवं दो मोबाइल कीमती करीबन 20 हजार रूपए कुल मशरूका कीमती करीबन 4 लाख 20 हजार रूपए जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
लगातार बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीणों ने नरसिंहगढ़ विद्युत वितरण केंद्र नरसिंहगढ़ जाकर ज्ञापन दिया जिसमें किशुनगंज से असलाना सुहाव सबस्टेशन की हमेशा 33 kb बंद रहने से पथरिया मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई..

.jpeg)
.jpeg)


0 Comments