ओवरब्रिज पर आयल से सिलिप होकर गिरे बाइक सवार
दमोह। नौतपा के बाद गर्मी का दौर बदस्तूर जारी रहने से लोग हलाकान है, सुबह से शाम 6 बजे तक झुलसाने वाली तेज धूप मैं लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल है वही वाहनों का आईल लीक होकर सड़क पर फैलकर हादसों की वजह बन रहा है।
ऐसे
ही कुछ हालातो के बीच दमोह के पथरिया फाटक रेल लाइन के ऊपर बाबा साहेब
अम्बेडकर ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक ट्रैक्टर का ऑयल गिरने के बाद सड़क पर
फेल कर हादसों का कारण बनता रहा। इस दौरान अनेक बाइक सवार फिसल कर गिरते
रहे इनके कपड़े खराब होते रहे हाथ पैरों में भी चोट लगती रही। इस दौरान
यहां से निकल रहे समाजसेवी मोंटी रैकवार ने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर
तथा सड़क पर फैले ऑयल पर मिट्टी डालकर सेवा भावी प्रयास करने के साथ लोगों
को गिरने से बचाया।
मोंटी ने बताया कि अज्ञात
टेक्ट्रर चालक के द्वारा जानबूझकर आयल डाला गया है। जिसमें दमोह के 04
पटवारी जो बटियागढ से वापस दमोह आ रहें थे। उनकी गाड़ी फिसलने से वह घायल
हुए हैं। इसके अलावा अनेक अन्य मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हुए हैं।
घटना
की जानकारी लगते ही भाजपा नेता मोंटी रायकवार, पलंदी चौराहा माझी समाज के
अध्यक्ष राजकुमार रायकवार, अरूण रायकवार, साहिल रायकवार, अमर रायकवार ने
मौका पर पहुंचे और लोगों को सावधानी से निकाला और ओवरब्रिज पर मिट्टी डाली
गई तब राहत की खबर ली। एसडीएम दमोह को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं
उठाया, घटना की जानकारी जब दमोह सीएसपी एच आर पांडेय को दी गई तो तत्काल ही
कोतवाली टीआई मनीष कुमार दल-बल के साथ ओवरब्रिज पहुंचे।

0 Comments