पिक अप की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े,
दमोह। नरसिंहगढ़ पिकअप में बाइक चालक को मारी टक्कर बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर घायल हो गए। जिनको देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समय पर डायल 112 पहुचने व दोनों को उपचार मिल जाने से फिलहाल दोनों युवकों की जान बच गई है..
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह छतरपुर हाईवे पर
श्रीधर पेट्रोल पंप के चंपत पिपरिया के बीच एक पिकअप बहन MP09 BQ 3505 ने
बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चकनाचूर हो गई वहीं घायल
उछलकर खेत में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शी मुन्ना पटेल निवासी झिरा ने बताया
कि वह अपने घर जा रहे थे..
इसी बीच घायलों को चिल्लाते देख रुक गए और पुलिस
को सूचना देकर घायलों को उठाकर एंबुलेंस के लिए सूचना दी। इसी बीच समय रहते
पुलिस की 112 वाहन पहुंचने पर घायलों को तुरंत रखवा कर जिला अस्पताल भेज
दिया। जहां पर पिपरिया नायक निवासी घायल जय विश्वकर्मा तथा धर्मेंद्र पटेल का इलाज किया जा रहा है।
इस दौरान आरक्षक निलेश एवं 112 डायल के चालक संदेश पाठक की मदद से
घायलों को जिला अस्पताल पर भेजा गया। जहां समय पर इलाज प्रारंभ हो जाने से पिपरिया नायक निवासी दोनों युवकों की जान बच जाने पर परिजनों ने सहयोग करने वाले राहगीर पुलिसकर्मी तथा डायल 112 कर्मियों का आभार माना है.. घटनास्थल से शकीर मुहम्मद की खबर..

0 Comments