कटनी से दमोह आई युवती ने प्रेमी संग राजनगर में कूंदी
दमोह। साथ जीने मरने की कसम खा चुके एक प्रेमी युगल को जब साथ जीने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने साथ मरने का फैसला करने में देर नही की। यह कोई फिल्मी स्टोरी नहीं बल्कि दमोह कटनी के एक प्रेमी युगल की लव स्टोरी की दुखद अंत की दास्तान है। जिसका खुलासा होना अभी फिलहाल बाकी है। हालांकि खबर लिखी जाने तक प्रेमी का शव बरामद नहीं हो सका था..
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जबलपुर नाका चौकी देहात थाना पुलिस ने युवती का शव गाताखोरों की मदद से निकलवा लिया था। बरामद दस्तावेजों से उसकी पहचान माधवनगर कटनी निवासी के तौर पर हुई है। हालांकि रात साढ़े 9 बजे तक शव वाहन केे नही पहुंचने से युवती का शव जिला अस्पताल नहीं पहुच पाया था वहीं रात हो जाने से गोताखोर युवक का शव भी बरामद नहीं कर सके थे। मौके पर खड़ी मिली स्कूटी क्रमांक एमपी 34 Z F-4511 मोबाइल आदि की भी जबलपुर नाका चौकी पुलिस जांच कर रही है। मौके पर संभावित युवक के परिजनों मित्र भी बड़ी संख्या में देर रात तक डटे हुए हैं जबकि यह साफ नहीं हो सका है कि युवक वास्तव में तालाब में डूबा भी था अथवा नहीं..?
मामले में सीएसपी एचआर पांडे का कहना है कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है प्रथम दृष्टि मामला प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी का नजर आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का तथा परिजनों के बयान के बाद घटना की वजह का पता लग सकेगा। संभावना जताई जा रही है कि जो युवक साथ में डूबा है वह कोतवाली थाना अंतर्गत निवासी है जिसका गुम इंसान कायम होना भी बताया जा रहा है। परिजनों को पुलिस ने सूचना भेज दी है वही मंगलवार को पोस्टमार्टम आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे। इस दुखद घटनाक्रम से परिजन गहरे सदमे में है।



0 Comments