कोर्ट में किस को मारने कट्टा चाकू लिए खड़े थे यह जनाब..? इधर सीएमओ के साथ अभद्रता तथा नाबालिग को धर्म परिवर्तित की धमकी देने वाले गिरफ्तार..

कोर्ट परिसर में कट्टा कारतूस चाकू लिए 4 गिरफ्तार
दमोह। कोतवाली पुलिस ने मुखविर की सूचना पर दमोह कोर्ट  परिसर दमोह से चार युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से अवैध कट्टा कारतूस एवं तीन चाकू बरामद करने के बाद कार्यवाही की है।  पकड़े गए युवक किस बारदात को अंजाम देने या फिर किसकों मारने के लिए खड़े थे तथा उनकों यह हथियार कहा से किसने दिए इस बात का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है।

कोतवाली पुलिस ने मुखविर की सूचना पर दमोह कोर्ट  परिसर दमोह से चार युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से अवैध कट्टा कारतूस एवं तीन चाकू बरामद करने के बाद कार्यवाही की है। पुलिस टीम द्वारा संदेही सुमित रैकवार बिलवारी मोहल्ला शैलेंद्र रैकवार लोकू, शैलेंद्र विश्वकर्मा कचौरा तथा एक अपचारी बालक की विधिवत तलाशी ली गई। जिस पर आरोपियों के कब्जे से 03 बटनदार चाकू ,01 देशी पिस्टल मय 02 कारतूस के जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 588/26 धारा 25,25(1-बी) (बी),27आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया। पकड़े गए आरोपी कोर्ट परिसर में किस अपराध को घटित करने की नीयत से खड़े थे तथा उनको यह हथियार कहां से कैसे प्राप्त हुए थे फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

सीएमओ के साथ अभद्रता करने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा.. दमोह। शहर के पठानी मोहल्ला क्षेत्र में पिछले महीने नाला सफाई अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान घर के बाहर बने नाले के कब्जे पर जेसीबी से कार्रवाई करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता का घटनाक्रम सामने आया था। जिस पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में कोतवाली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इनकी गिरफ्तारी नहीं हो अपने पर इनाम भी घोषित किया गया था वही इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोहल्ले से पैदल जुलूस निकालकर इनको कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

दमोह कोतवाली में राजेन्द्र लोधी पिता जवाहर लोधी सीएमओ नगरपालिका दमोह की रिपोर्ट पर 19 मई 2026 को अपराध क्रमांक 489/2026 धारा 296(बी), 351 (5), 132 बीएनएस, 3(1) द,3 (1) ध,3(2)5 एससीएसटी एक्ट इजाफा धारा 119(1) बीएनएस के तहत मिर्जा सरफराज बेग एवं मिर्जा शहजाद बेग के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थ। प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार थे। एसपी आनंद कलादगि ने इन पर एक-एक हजार रूपए का इनाम उद्घोषित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने टीआई मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से 1 दिन की डिमांड पर लेने के बाद पुनः कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।

 नाबालिग को परेशान कर धर्म परिवर्तित करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार.. दमोह। कोतवाली मे 15 जून को एक नाबालिक बालिका द्वारा आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान निवासी किशन तलैया दमोह द्वारा उसके साथ बिना सहमति के बात करने ,परिजनों को जान से मारने की धमकी देने ,तथा धर्म परिवर्तित कराने की धमकी देने की रिपोर्ट लेख करायी गयी थी। 

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध पंजीबद्ध किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) के निर्देशन में,अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। 
गठित टीम द्वारा दि. 17.06.26 को साहिल खान निवासी किशन तलैया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ,उनि. नीतेश जैन , प्र.आर. महेश यादव, आर. आकाश पाठक, आर. ब्रजेन्द्र मिश्रा प्रमुख है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments