बेरहमी से मारपीट के हैरान करने वाले सीसीटीवी फुटेज.. सागर रोड टोल प्लाजा पर हंगामा तोड़फोड़ मारपीट की.. असली बजह टोल का विवाद या कुछ ओर..?

 सागर रोड टोल प्लाजा तोड़फोड़ मारपीट पर मामला दर्ज

दमोह। सागर मार्ग पर एकलव्य यूनिवर्सिटी के सामने कोरोंसा टोल प्लाजा पर मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात गढ़ाकोटा निवासी आधा दर्जन से अधिक युवकों के द्वारा टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट तथा तोड़फोड़ किए जाने का घटनाक्रम सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाने के साथ टोलकर्मियों की शिकायत पर देहात थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर रोड पर संचालित टोल प्लाजा पर देर रात फोर व्हीलर से आए आधा दर्जन से अधिक युवकों के द्वारा दो टोल कर्मी के ऊपर लाठी से हमला करते हुए तोड़फोड़ करके उत्पात मचाने की घटना टोल प्लाजा के चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई। हमले में टोल कर्मी धर्मेंद्र सिंह तोमर को गंभीर चोटें आई है।

वही मारपीट के शिकार टोल कर्मी के द्वारा सागर नाका चौकी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोपियों की पहचान गढ़ाकोटा निवासी जनपद सदस्य भाजपा नेता मुकेश यादव एवं साथियों के तौर पर करते हुए उनके द्वारा कैश भी लूट कर ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की वजह बिना टोल चुकाए गाड़ी को रोका जाना बताया जा रहा है। फिलहाल देहात थाना पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में जुटी हुई है।

टोल प्लाजा पर आधी रात को हंगामा की असली बजह क्या टोल का विवाद ही है या फिर कोई ओर बजह इसकी जांच में भी पुलिस जुटी हुई है वहीं बेरहमी से मारपीट के हैरान करने वाले जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए है उसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टोल के अलावा भी ओर कोई बजह से इस विवाद की जड़ हो सकती है। क्योंकि वर्तमान में अधिकांश गाड़ियों से फास्ट ट्रैग के जरिए टोल कट जाता है। नगद राशि का उपयोग कम ही होता है ऐसे में टोल पर नगद राशि भी कम आती है

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ