फर्जी डिग्री कांड का सरगना हीरा कौशल गिरफ्तार
दमोह। मुन्ना भाई एमबीबीएस की तर्ज पर एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बनाकर देने के मामले में पुलिस ने त्वरित जांच कार्रवाई करते हुए मुन्ना भाई गैंग के मुख्य सरगना हीरा कौशल को भोपाल से पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके बाद फर्जी डिग्री कांड में जल्द ही एक के बाद एक अनेक बड़े खुलासों की उम्मीद की जा रही है।
पिछले दिनों दमोह के संजीवनी क्लीनिक
के दो फर्जी डॉक्टरो की गिरफ्तारी के साथ जबलपुर से हिरासत में लिया गया
था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को अनेक महत्वपूर्ण सुराग इस फर्जीवाड़ा करने
वाली गैंग को लेकर लगे थे जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस ग्रुप के
मुख्य सरगना हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर सामने आई
है।
16 मई 2026 को दमोह कोतवाली थाने में फर्जी व
कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य
शैक्षणिक व पंजीयन दस्तावेज के आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के विरुद्ध 2
प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे. अपराध क्रमांक 479/26, धारा पास 318(3), 338,
336(3), 340(2) बीएनएस के तहत हीरा सींग कौशल पिता रामप्रकाश कौशल 45 साल,
निवासी कौहेफिजा B-9 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भोपाल को दमोह पुलिस ने सीहोर, राजगढ़ व भोपाल की पुलिस टीम के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय
है दमोह एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया व
सीएसपी एचआर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष
कुमार के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम गठित की गई थी। बुधवार को कोतवाली
पुलिस ने आरोपी हीरा कौशल को भोपाल से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी से
कई संदिग्ध व महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.पुलिस अन्य फरार आरोपियों की
तलाश कर रही है।

0 Comments