तेंदूपत्ता से लदे ट्रक में में आखिर कैसे भड़की भीषण आग
दमोह। तेदूपत्ता से लोड एक चलते हुए वाहन में कटाव रोड पर आधी रात के बाद में आखिर कैसे भड़की भीषण आग भड़क गई तथा देखते ही देखते ट्रक में रखे तेंदूपत्तें के साथ ट्रक आग से जलकर खाक हो चुके वाहन के बाहर गिरे अधजले तेंदूपत्ता को समेटने में लगे रहे मासूम बच्चें भी आग से झुलसते हुए आग की लपटों की चपेट में आ गयां। वहीं सुबह की जो तस्वीर सामन आई उसमें वाहन के बाहर गिरकर अधजले रह गए तेंदूपत्ता के बंडलों को बटोरते हुए आसपास के मासूम बच्चें नजर आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुबरा-सिहोरा रोड पर कुसमी मनगढ़ पुल के पास गुरुवार देर रात तेंदूपत्ता
से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना करीब रात्रि 2 बजे के आसपास
की बताई जा रही है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर
जलने लगा और उसमें भरा तेंदूपत्ता सहित पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों
के अनुसार ट्रक सड़क किनारे से गुजर रहा था, तभी अचानक उसमें आग की लपटें
उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक और
परिचालक ने स्थिति को भांपते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई,
जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी राहगीर
रंजीत यादव ने दी, जो उसी दौरान वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि
दूर से ही आग की ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं और ट्रक पूरी तरह आग की चपेट
में आ चुका था। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन
तेंदूपत्ता सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। प्रारंभिक
जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। आशंका
जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ हो
सकता है। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की
जांच में जुट गई है। निवेश जैन की खबर

0 Comments