रीवा नागपुर हैदराबाद स्पेशल ट्रेन पहले फेरे में 5 घंटे देरी से दमोह पहुंची.. सांसद समर्थक स्वागत करने नहीं पहुंचे..!

 रीवा नागपुर हैदराबाद ट्रेन पहली ट्रिप में 5 घंटे देरी से 

दमोह। कटनी बीना रेलखंड को नागपुर हैदराबाद की सीधी रेल सुविधा प्रदान करने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन 5 घंटे देरी से दमोह रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान रेल संघर्ष समिति के द्वारा ट्रेन के स्टाफ का स्वागत किया गया वहीं इस नई ट्रेन का स्वागत करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय सांसद समर्थक एक भी नेता नही पहुचा।

रीवा से कटनी दमोह सागर होकर भोपाल नागपुर हैदराबाद तक नई साप्ताहिक ट्रेन की सूचना रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णो द्वारा सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े को 4 जून 2026 को प्रेषित की गई थी। वही रेलवे द्वारा इस ट्रेन को चार फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन के तौर पर 7 जून से चलाने जाने की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई थी। 7 जून को रीवा रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे से कुछ विलंब से यह ट्रेन रवाना हुई थी।

जिसका दमोह पहुंचने का समय 4:35 निर्धारित था। 
लेकिन पहले ही दिन यह स्पेशल ट्रेन लेट लतीफी का ऐसी शिकार हुई की दमोह आते आते यह 5 घंटे लेट हो गई। रात करीब 9:30 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पर जब यह ट्रेन पहुंची तो इसके स्वागत के लिए रेल संघर्ष समिति के सदस्य समाजसेवी प्रांजल चौहान, संतोष रैकवार, लखन राय , सुरेंद्र छोटू दवे आदि ही उपस्थित थे। जबकि उम्मीद की जा रही थी इस ट्रेन का स्वागत करने के लिए सांसद राहुल सिंह समर्थक वह सभी भाजपा नेता रेलवे स्टेशन जरूर पहुंचेंगे जो कल से सोशल मीडिया पर इस ट्रेन को चालू करने का श्रेय सांसद श्री राहुल सिंह को देने में जुटे हुए थे।

 लेकिन अफसोस सोशल मीडिया पर सक्रिय सांसद समर्थक एक भी नेता रीवा नागपुर हैदराबाद ट्रेन का स्वागत करने दमोह रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा। इसकी एक वजह ट्रेन का 5 घंटे देरी से आना भी माना जा सकता है या फिर इसकी 7 जून से स्पेशल के तौर पर शुरू होने की सूचना सांसद समर्थको तक नहीं पहुंचाना भी माना जा सकता है। बहरहाल पहले ही फेरे में 5 घंटे देरी से दमोह पहुंची इस  ट्रेन को जहां नाम मात्र के यात्री मिले वही ट्रेन के अधिकांश कोचों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई।
हालांकि रेल संघर्ष समिति ने आज से आरंभ हुई  02157/02158 रीवा- चल्लापल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के  लाइव लोको पायलट डी के करी एवं अविरल पुरोहित का पुष्पहार से सम्मान किया गया है। वही इसको अगले महीने से नियमित साप्ताहिक ट्रेन के तौर पर चलाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
Reactions

Post a Comment

0 Comments