बांदकपुर की बेटी डॉ. पलक जैन MPPSC से बनीं मेडिकल ऑफिसर.. इधर दमोह ताइक्वांडो अकादमी के 6 खिलाड़ी बने नेशनल रेफरी.

डॉ. पलक जैन MPPSC से बनीं मेडिकल ऑफिसर

दमोह। मधुबन कॉलोनी, दमोह निवासी डॉ. पलक जैन ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयन पाकर जिले को गौरवान्वित किया है। हृदयपुर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक श्री विनोद जैन एवं श्रीमती ज्योति जैन की सुपुत्री पलक ने डेंटिस्ट की पढ़ाई के बाद MPPSC क्रैक कर यह मुकाम हासिल किया। भाई इंजीनियर विशिष्ट जैन भी परिवार की शान हैं। 
मूलतः बांदकपुर से संबंध रखने वाला यह परिवार अब दमोह में निवासरत है। डॉ. पलक की MPPSC इंदौर कार्यालय के बाहर ली गई यह तस्वीर उनकी कड़ी मेहनत की गवाह है। पिता  विनोद जैन ने कहा, "पलक ने बचपन से ही डॉक्टर बनने की ठानी थी। आज उसने हमारा ही नहीं, पूरे दमोह का सिर ऊँचा कर दिया। दो पलक जैन ने कहा कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा कर के अच्छी सेवाएं देगी।
दमोह ताइक्वांडो अकादमी के 6 खिलाड़ी बने नेशनल रेफरी.. दमोह। खेल जगत में दमोह का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्थानीय बड़ा पुल स्थित दमोह ताइक्वांडो अकादमी के 6 होनहार खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रेफरी की मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अकादमी के संचालक मास्टर नीरज दुबे ने बताया कि बिलासपुर में 6,7 जून को आयोजित इस विशेष नेशनल रेफरी सेमीनार और ट्रेनिंग कैंप में दमोह से जया रैकवार, गुंजन जैन, इंतखाब खान, प्रियांशु रजक, अभिवंश दुबे और उजेर खान ने हिस्सा लिया। इस कड़े प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो के सबसे लेटेस्ट और आधुनिक नियमों, फाउल, पॉइंट सिस्टम और खिलाड़ी सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया गया। अब दमोह में तैयार होंगे नेशनल चौंपियन मास्टर नीरज दुबे ने जानकारी दी कि इस उच्च स्तरीय ट्रेनिंग से लौटने के बाद अब ये खिलाड़ी अकादमी के अन्य बच्चों को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नियमों के अनुसार तैयार करेंगे। रेफरी के नियमों की सटीक समझ होने से अब दमोह के खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में अपनी तकनीक सुधारने और अधिक से अधिक मेडल जीतने में बड़ी मदद मिलेगी। नगर में हर्ष का माहौल खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर दमोह ताइक्वांडो अकादमी की महिला कोच निधि दुबे सहित खेल प्रेमियों, अभिभावकों और नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी 6 बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments