आउटसोर्स बिजली कर्मचारी से मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि पर आरोप.. इधर अधीक्षण अभियंता ने रात्रिकालीन भ्रमण एवं त्वरित फॉल्ट सुधार के हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी..

गैसाबाद थाना में रिपोर्ट नही लिखने के भी आरोप

दमोह। जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के कमता गांव में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी से बुरी तरह मारपीट की गई, पिटाई के बाद पीड़ित कर्मचारी कलू साहू जब अपनी फरियाद लेकर गैसाबाद पुलिस थाने गया तो दबंगो के डर से पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी और घँटों थाने ने बैठाए रखा, आवेदन देकर जब थाने से वापिस लौट रहा था तो दबंगों ने फिर पीछा कर मारपीट की कोशिश की..
पीड़ित कर्मचारी कलु साहू मुराछ गांव में पदस्थ है, पीड़ित ने बताया कि लाइट सुधार कार्य के लिए सरपंच प्रतिनिधि ने फोन किया और तबियत ठीक नही होने पर उसने फोन नही उठा पाया और दूसरे सहयोगी द्वारा कार्य कराया गया बाबजूद सरपंच प्रतिनिधि ने उसे बुलाकर बेल्ट से बेतहासा मारपीट की।

 पीड़ित की पीठ में नीले और लाल निशान साफ नज़र आए । पीड़ित बिजली कर्मचारियों ने अपने साथ हुई घटना की सूचना बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी है साथ ही गैसाबाद थाना पुलिस पर दबंग पर कार्यवाही न करने के आरोप लगाए।
 निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी.. दमोह।  मध्यप्रदेश शासन एवं विद्युत कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा विद्युत व्यवधान की स्थिति में त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वृत्त कार्यालय दमोह में अधीक्षण अभियंता अमित चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन अभियंता एमएल साहू दक्षिण संभाग सहायक अभियंता राघवेन्द्र इंडपाची शहर सहायक अभियंता सीपी चौपड़ा ;दमोह ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता अजीत पटैल कु शिवानी गुप्ता कु सरिता रावत एवं पूजा खोब्रागढ़े उपस्थित रहे। बैठक में जिला मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत फॉल्ट होने की स्थिति में कम समय में सुधार कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।
क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी.. सहायक अभियंता राघवेन्द्र इंडपाची मोबाइल नं 9425613885 आवंटित क्षेत्र 33 11 केव्ही उपकेंद्र किल्लाई नाका एवं मुश्की बाबा अंतर्गत किल्लाई नाका सिविल वार्ड सिंधी कैम्प टंडन बगीचा बस स्टैंड गार्ड लाइन पलंदी चौराहा तीन गुल्ली मलैया मिल तथा पथरिया फाटक से देहात थाना तक का क्षेत्र।कनिष्ठ अभियंता पूजा खोब्रागढ़े संविदा मोबाइल नं 9479874770 उपकेंद्र सीताबावड़ी अंतर्गत धरमपुरा पठानी मोहल्ला बजरिया वार्ड पुराना थाना फुटेरा वार्ड। कनिष्ठ अभियंता कु शिवानी गुप्ता मोबाइल
 7648824085 उपकेंद्र जबलपुर नाका अंतर्गत जबलपुर नाका से जिला चिकित्सालय तक वैशाली नगर शिवनगर एसपीएम नगर ऑफिसर कॉलोनी श्याम नगर घंटाघर बड़ा पुल असाटी वार्ड इंदिरा कॉलोनी जटाशंकर शोभानगर एवं चैनपुरा।  कनिष्ठ अभियंता मेंटेनेंस अजीत पटैल मोबाइल नं 9425613916 जिम्मेदारी संपूर्ण दमोह शहर की विद्युत व्यवस्था एवं मेंटेनेंस कार्य।
रात्रिकालीन निरीक्षण के निर्देश.. अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित रात्रिकालीन भ्रमण करें तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति में कम से कम समय में सप्लाई बहाल करना प्राथमिकता रहेगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील.. विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि लाइन फॉल्ट अथवा विद्युत व्यवधान की स्थिति में धैर्य बनाए रखें तथा तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1912 अथवा दमोह ;शहर वितरण केंद्र किल्लाई नाका स्थित शिकायत केंद्र के दूरभाष नंबर 09425450826 पर दें। उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के मोबाइल नंबर पर भी सूचना देकर विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments