ताले तोड़कर लाखों की दानराशि ले उड़े बदमाश
दमोह। पथरिया के के समीप सुविख्यात जैन तीर्थ विरागोदय तीर्थ धर्म धाम में वीती 21-22 मई 2026 की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों द्वारा जिनालय/मंदिर जी के ताले तोड़कर तीन गुप्त दान पात्र उठाकर ले गए और उनके ताले तोड़कर उसमें रखी लाखों रुपए की दानराशि लेकर भाग गए। चोरी उठाईगिरी की पूरी बारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है वही पुलिस जांच में जुटी. वहीु पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच कार्यवाही शुष् कर दी है।इस चोरी की घटना से विरागोदय पथरिया क्षेत्र ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जैन समाज तथा श्रद्धालुओं में तीव्र रोष एवं चिंता का माहौल बना हुआ है। घटना की पुलिस थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 0234 दिनांक 22/05/2026 को बीएनएस की अपराध धारा 331(4) , 305 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सम्पूर्ण घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के संबंध में बताया
जाता है कि आज 22 मई के सुबह 5:00 बजे करीब जब मंदिर का माली एवं
श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जहां पर टूटे ताले देखकर सभी दंग रह गए और फिर
गुल्लक/गुप्त दान पात्र भी दिखाई नहीं दिये,तब तुरन्त ही कमेटी के अध्यक्ष
सहित पदाधिकारियों प्रबंधन व अन्य संबंधितों को जानकारी दी और तुरन्त ही
पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे
की जांच की गई और मंदिर परिसर की बाउण्ड्री के बाहर गुप्त दान पात्र टूटे
हुए खाली पड़े मिले जिसमें रखी दानराशि बदमाश लेकर भाग गए।
बताया जाता है
कि यह दान पात्र पिछले सात माह से खोलें नहीं गये थे जिसमें लाखों रुपए का
होना अनुमान लगाया जा रहा है। कमेटी के अलावा अनेक
संस्थाओं के पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा आरोपियों की तलाश कर
गिरफ्तार कर राशि बरामद कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रिया
सिंधी, एसडीओपी पथरिया का कहना है कि जांच सघनता से जारी है जल्द ही चोर
बदमाशों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जायेगी।


0 Comments