07 अधिकारी.कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज आकस्मिक रूप से बांदकपुर क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे और आंगनबाड़ी केन्द्रों स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष औषधालय के साथ सेवा सहकारी समिति बांदकपुर उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाये जाने के आरोप में 07 अधिकारी.कर्मचारियों को कारण बताओ आरोप पत्र जारी किये गये है..
कलेक्टर श्री यादव ने सेवा सहकारी समिति बांदकपुर में खाद्यान्न के स्टॉक में गंभीर अनियमितताएं पाये जाने के आरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी दमोह श्रीमती पल्लवी जैन को दो आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित नहीं पाये जानेए बच्चों को नाश्ता एवं भोजन निर्धारित मीनू अनुसार वितरण नहीं पाये जाने एवं महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नियमित निगरानी नहीं किये जाने के आरोप में अनिल जैन कोए आंगनबाड़ी केन्द्र 167 में अनियमितताएं पाये जाने तथा महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी दमोह ग्रामीण द्वारा केन्द्रों के सुचारू संचालन एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सतत भ्रमण एवं उचित पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण नहीं होने के आरोप में कैलाश राय एवं पर्यवेक्षक समन्ना श्रीमती मालती कुर्मी को आंगनबाड़ी बांदकपुर 65 मीनू अनुसार नाश्ता खाना तथा मुख्यालय पर उपस्थित नहीं पाये जाने के आरोप में महिला एवं बाल विकास परियोजना दमोह ग्रामीण की पर्यवेक्षक बांदकपुर श्रीमती कल्पना अहिरवार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं।

इसी प्रकार निरीक्षण के दौरान आयुष औषधालय बांदकपुर में एक्सपायरी दवाईयों का वितरण होने तथा आयुष औषधालयों की नियमिति निगरानी नहीं किये जाने के आरोप में जिला आयुष अधिकारी राजकुमार पटैल को एवं आयुर्वेद औषधालय बांदकपुर में बिना सूचना व सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अपने कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने के आरोप में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बांदकपुर की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉण् रितु कुरेरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कलेक्टर श्री यादव ने जारी कारण बताओ सूचना पत्र में सभी संबंधितों को पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के अंदर लिखित उत्तर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उत्तर समय पर या समाधानकारक नहीं होने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ स्वयं उत्तरदायी होने की बात कही है।

बॉदकपुर पीडीएस दुकान में खाद्यान्न वितरण के बाद अनाज रखा मिला.. कलेक्टर श्री यादव बांदकपुर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित हो रहे खाद्यान्न दुकान बांदकपुर पहॅुचे। यहॉ 98 प्रतिशत वितरण बताया गया किन्तु स्टॉक रूम में करीब 18 ‍क्विंटल खाद्यान्न पाये जाने पर खाद्य अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।  पोर्टल और रिकॉर्ड के अनुसार दुकान में राशन स्टॉक श्निलश् दर्शाया गया थाए जबकि मौके पर 37 बोरी राशन मौजूद मिला। इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए राशन को तत्काल जब्त किया गया तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रारंभ की गई। आयुर्वेद औषधालय में एक्सपायरी डेट की दवा पाई गई.. आयुर्वेद अस्पताल बांदकपुर के आकस्मिक भ्रमण के दौरान यहां पर एक्सपायरी डेट की दवा पाये जाने पर कलेक्टर श्री यादव ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुये जिला अधिकारी को सख्त निर्देश दिये सभी जगह सुनिश्चित करें ऐसा कहीं न हो। बांदकपुर आयुर्वेदिक औषधालय के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए जिस पर कलेक्टर ने उनका तीन दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि औषधालय में 2022 से 2026 के बीच एक्सपायर हो चुकी कई दवाइयां टेबल और शेल्फ पर रखी थीं तथा वितरण के लिए उपयोग में लाई जा रही थीं। कलेक्टर ने तत्काल ऐसी दवाइयों को अलग कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे जिले में एक्सपायरी दवाओं की जांच सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की गई है। जिला आयुष अधिकारी को भी पर्यवेक्षण में लापरवाही के कारण नोटिस जारी किया गया है।