नशा विरोधी जन आंदोलन तहत 55 ली अवैध शराब जब्त
दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा पथरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई सूचना पर पथरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 लीटर 640 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंडन पेट्रोल पंप के पीछे पुरानी रेलवे पुलिया के पास शुक्रवार 29 मई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस ने कार्रवाई की।
इस दौरान
आरोपियों के कब्जे से 94 कैन MOUNTS 6000 Super Strong Beer एवं 48
क्वार्टर McDowell's No.1 Reserve Whisky बरामद की गई। पुलिस
ने बताया कि आरोपी टीवीएस जूपिटर स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर रहे
थे। कार्रवाई के दौरान वाहन को भी जब्त कर लिया गया, जिसका चेसिस नंबर
MD626EG57S1N30669 है।
मामले में लक्ष्मण आदिवासी निवासी ग्राम केन्द्रोंहो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पथरिया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिण्डोरिया पुलिस ने महराष्ट्र में बंधक 23 मजदूरो को छुडवाया// दमोह।
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आनंद कलादगी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी
महोदय हटा सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में निरंतर जनसेवा कार्य हेतु
अभियान चलाया जा रहा है। उपरोक्त
के तारतम्य में दिनांक 18.05.26 को ग्राम नोनपानी के समाजसेवीयो द्वारा
सूचना दी गई कि, ग्राम नोनपानी थाना हिण्डोरिया के 23 मजदूर जो कि, जिला
सांदली महाराष्ट्र मजदूरी हेतु गये थे जिन्हे वापिस नही आने दिया जा रहा है
न ही कोई काम कराया जा रहा, वेफिजूल वही पर रखा गया है।
उक्त सूचना की
तस्दीक हेतु उक्त मजदूरो के मोबाईल नंबर प्राप्त कर मजदूरो से संपर्क किया
गया जिनके द्वारा उक्त सूचना सही बताई गई जो वरिष्ठ अधिकारीयो के
मार्गदर्शन में हिण्डोरिया थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय के
द्वारा जिला सांगली के बिभिन्न थाना प्रभारीयो से जरिये फोन संपर्क कर जिस
स्थान पर उक्त मजदूर थे के थाना क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर संबधित थाना
प्रभारी से संपर्क कर विशेष प्रयास कर उक्त मजदूरो को छुडवाया गया
फलस्वरूप उक्त सभी मजदूर अपने गृहग्राम नौनपानी थाना हिण्डोरिया वापिस आ
गये। मजदूरो के द्वारा एवं ग्रामवासीयो के द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर
हर्ष व्यक्त किया है।


0 Comments