तहसील जनपद कार्यालय में 24 नदारत मिले
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को जिले से लगातार शिकायत प्राप्त होने पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दमोह नगर के तहसील कार्यालय और जनपद पंचायत दमोह का औचक निरीक्षण किया जिसमें 24 अधिकारी.कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तहसील दमोह में अपने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति उदासीनता अनुशासनहीनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना मानते हुये एसडीएम तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित 10 अधिकारी.कर्मचारियों को अनुपस्थित पाये जाने के आरोप में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये हैं।
इसी प्रकार कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी दमोह ने जनपद पंचायत कार्यालय में 14 अधिकारी.कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने के आरोप में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के अधिकारी.कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर तथा सीईओ जनपद पंचायत दमोह के अधिकारी.कर्मचारियों को कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपने.अपने उत्तर प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये हैं।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति सार्थक पोर्टल पर सुनिश्चित की जाये.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं समस्त तहसीलदारों को पत्र जारी कर कहा है कि कार्यालय के समस्त अधिकारी.कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाये। उन्होंने कहा आज से ही कार्यालय में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की जानकारी सार्थक पोर्टल में दर्ज करवाते हुये प्रतिदिवस 10 बजे तक विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति सार्थक पोर्टल पर सुनिश्चित की जाये।विभिन्न विभागों को लंबित बिजली बिलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा जिले के विभिन्न विभागों को निर्देश जारी किए गये है जारी निर्देशो में कहा गया हैए उनके अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न प्रयोजनों हेतु लिए गए विद्युत कनेक्शनों के विरुद्ध लंबित विद्युत देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वर्तमान स्थिति में कई विभागों के बिजली बिल लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं जबकि समय.समय पर नियमित भुगतान के निर्देश प्रसारित किए जा चुके हैं।कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया है कि सभी विभाग अपने स्तर पर लंबित बकाया राशि के भुगतान की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें तथा की गई कार्यवाही से अधीक्षण अभियंता संचालन संधारण वृत्त मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड दमोह को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
इन विभागों को जारी हुए निर्देश.. निर्देश जिन विभागों एवं संस्थाओं को जारी किए गए हैं उनमें प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभागए आयुष विभाग उच्च शिक्षा विभाग उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग गृह विभाग पुलिस ग्राम पंचायतें जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान जल संसाधन विभाग तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग नगर पालिका परिषद पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्व विभाग राज्य कृषि विपणन बोर्ड राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड रेलवे लोक निर्माण विभाग लोक सेवा प्रबंध विभाग लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग वन विभाग सहकारिता विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग शामिल हैं।
.jpeg)

0 Comments