Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे में नए ट्रेक्टर के साथ स्टंटबाजी में युवक की जान गई..! सुनार नदी के पठारी खोह में फसे मिले ट्रेक्टर के अगले पहिए.. पुलिस जांच में जुटी..

 नशे में ट्रेक्टर के साथ स्टंटबाजी में युवक की जान गई

दमोह। नरसिंहगढ़ के आगे सुनार नदी के पठा क्षेत्र में नाला नुमा दरार में बुधवार को एक नए ट्रैक्टर के अगले चके फसे होने के साथ ट्रैक्टर चला रहे युवक का शव पड़ा होने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही करते हुए मृतक के बारे में पताशाजी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर नरसिंहगढ़ सुनार नदी के पठार में ट्रैक्टर के साथ पड़े मिले चालक के शव की पहचान संतोष पिता पूरन (गुल्ले) पटेल निवासी हिनौता थाना बटियागढ़ के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और देखा घटनास्थल पर एक ट्रैक्टर खड़ा है और ट्रैक्टर के बाजू में चालक का शव भी पड़ा हुआ है। प्रथम दृष्टिया मामला  नशे की हालत में ट्रैक्टर चलाने के दौरान होना माना जा रहा है। 
मृतक के चेचरे भाई बृजेश पटेल ने बताया कि संतोष पटेल के द्वारा कुछ दिन पर ही पूर्व नया ट्रैक्टर खरीदा था जिसे लेकर वह नदी में कैसे पहुंचा यह बताना संभव नहीं है। परंतु ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर सर में चोट लगी है एवं घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। ग्रामीणों के बताएं अनुसार नदी में रात्रि के दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा शराब पीकर चलाया गया है जिससे ट्रैक्टर नदी के बीच बने गहरे गड्ढे में गिर गया और उछलकर चालक नीचे पत्थर पर गिर गया और सर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
ट्रैक्टर के समीप शराब की खाली बोतल भी पड़ी हुई मिली है जिससे यह प्रतीत हो रहा है नशे की हालत में ट्रैक्टर से युवक के गिरने से यह हादसा हुआ है। कुल मिलाकर ट्रेक्टर को चलाना नहीं आने के बाद भी नशे में स्टंट बाजी के चलते युवक की मौत हो जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस में पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से शकील मोहम्मद की खबर

Post a Comment

0 Comments