सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अहम दिशा निर्देश
दमोह जिले में हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होने कहा दुर्घटनाओं को देखते हुये इस दिशा में एक ऐसा अभियान या जन.जागरूकता कार्यक्रम चलाना चाहिए जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की बात कही है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा किसी भी प्रकार की दुर्घटना न केवल व्यक्ति को बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करती है। इस समस्या के समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया जाना चाहिये ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बैठक में बताया गया पहले 12 ब्लेक स्पॉट थे अब बढ़कर 14 ब्लेक स्पॉट हो गये हैं। कलेक्टर श्री यादव ने कहा इसे प्रकॉशन में लिया जाये और हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये इसमें चेकिंग भी की जानी चाहिये। एमपीआरडी ने बताया 7 ब्लेक स्पॉट है..कलेक्टर ने शॉर्ट टाईम में कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा लॉग टर्म की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मार्गो की ऐसी डिजायन तैयार हो जिससे दुर्घटना की संभावना न्यून रहे। उन्होंने कहा राहवीर योजना का प्रचार.प्रसार सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर श्री यादव ने सागर .जबलपुर मार्ग पर निर्माणधीन बस स्टेण्ड के पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति जिला परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके अठ्या लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री अठ्या एमपीआरडीसी के अधिकारीगण मौजूद थे।


0 Comments