तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी, एक की मौत
दमोह। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर नोहटा थाना अंतर्गत हथनी ग्राम के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी लगने पर नोहटा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी ने भी मौके पर पहुचकर घटना की जानकारी ली।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे हथनी ग्राम के समीप एक तेज
रफ्तार कार ऑटो को टक्कर मारकर सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसका अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं कार चालक सहिज सवार लोग भी घायल हो गए। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुची तो कार में में चालक के फसे होने की संभावना के चलते तलाश की गई। लेकिन तब तक घायल चालक व सवार लोग भाग चुके थे। इधर टक्कर इतनी जबरदस्त
थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वही ऑटो चालक फस कर रह गया।
घटना की जानकारी
लगने पर नोट थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ऑटो में फंसे व्यक्ति को निकलवा कर 112 डायल के माध्यम से जिला
अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं
हो सकी है। इधर टक्कर मारने वाली कार तथा इसमें सवार लोगों के बारे में भी
जानकारी नहीं लग सकी है। बताया जा रहा है पुलिस के
आने के पहले ही यह लोग भाग गए। इधर घटना के बाद मौके पर दमोह एसपी श्रुत
कीर्ति सोमवंशी भी पहुंचे थे। जिनके द्वारा थाना प्रभारी से जानकारी लेते
हुए निर्देश दिए गए। फिलहाल मृतक को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया
गया है। मंगलवार को व्रत के बारे में पताशाजी करके पोस्टमार्टम कार्रवाई की
जाएगी।


0 Comments