डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य वाहन रैली
दमोह। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर्व दमोह में धूमधाम से मनाया जा रहा है दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशाल पहन रैली तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई जो कीर्ति स्तंभ बस स्टैंड स्टेशन चौराहा राय चौराहा पलदी चौराहा, धगट चौराहा, पठानी मोहल्ला गढ़ी मोहल्ला पुराना थाना घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची जहां पर इसका समापन किया गया।
इस भव्य वाहन रैली का
12 से अधिक स्थानों पर फूल स्वागत किया गया, विभिन्न समाजों के द्वारा
जगह-जगह स्वागत किया गया यात्रा में भी बड़ी संख्या में तमाम समाजों के लोग
मौजूद रहे एवं वाहन रैली अध्यक्ष अरविंद चौधरी के द्वारा लगातार तैयारी
की जा रही है उसी का परिणाम है कि आज एक भव्य वाहन रैली शहर में निकाली गई
वहां रैली अध्यक्ष अरविंद चौधरी के द्वारा लगातार युवाओं से संपर्क करने के
साथ उन्हें आमंत्रित किया था जिसमें समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों के द्वारा
अपना अहम योगदान दिया विशेष सहयोग दिया।
इस रैली की भव्यता से अंदाजा लगाया
जा सकता है कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जो भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती
है वह कितनी विशाल होगी वहां रैली के समापन अवसर पर अध्यक्ष अरविंद चौधरी
के द्वारा सभी का हृदय से आभार जताया गया अंबेडकर जयंती समारोह समिति के
जिला अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी वार्ड पार्षद पप्पू कसौटया जी भगवानदास चौधरी
जी अध्यक्ष अहिरवाल जाटव सूर्यवंशी समाज भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नवीन
बौद्ध ज़ी आयोजन में समाज के वरिष्ठ तेजीराम रोहित, भगवान दास चौधरी, प्रताप
रोहित, हेतराम आदर्श, सुरेश मासाब, टी आर जाटव, हिम्मत बाबू, कृष्णा
पार्षद, गंगा राम अहिरवार, तनुज, डी के, संतुलाल रोहित, संदीप चौधरी आदि
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । युवा पत्रकार नरेंद्र अहिरवाल धीरज चौधरी
जी कृष्ण पार्षद जी पूर्व जिला अध्यक्ष अजक्स डॉ मोहन आदर्श शहर बड़ी
संख्या में युवा वर्ग शामिल हुआ।
आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा आज.. दमोह। संविधान निर्माता,
भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती पर भव्य शोभा यात्रा
का आयोजन 14 अपै्रल डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर किया गया है जो सभी
मार्गो से आने वाली झॉकी, शोभायात्रा, तहसील गाउंड में एकत्रित होकर शाम 5
बजे कीर्ति स्तंभ चौक, बस स्टेण्ड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर
होते हुये आंबेडकर चौक पर आभार के साथ समापन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष
रामेश्वर चौधरी ने अपील की है सभी सामाजिक बंधु इस यात्रा में सम्मलित
होकर कार्यक्रम को सफल बनायें। अरविंद चौधरी की खबर
भगवान परशुराम जयंती को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज.. दमोह।
भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा
को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष भी 20 अप्रैल (सोमवार) को
सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी,
जिसकी रूपरेखा पूर्व में आयोजित बैठक में तय की जा चुकी है। इसी
क्रम में तैयारियों की समीक्षा एवं अंतिम रूप देने के उद्देश्य से 14
अप्रैल (मंगलवार) को शाम 7:30 बजे सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव
पार्वती मंदिर प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज की वृहद बैठक आयोजित की जा
रही है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी विप्रजनों से अधिक से अधिक संख्या में
उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
भगवान परशुराम जयंती का महत्व.. भगवान
परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। वे ब्राह्मण कुल में
जन्मे एक ऐसे योद्धा ऋषि थे, जिन्होंने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के
लिए अपने पराक्रम का परिचय दिया। परशुराम जयंती वैशाख माह की अक्षय तृतीया
के दिन मनाई जाती है और इस दिन विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजन एवं
शोभायात्राएं निकाली जाती हैं।
वर्षों से निकल रही है भव्य शोभा यात्रा.. दमोह
शहर में पिछले अनेक वर्षों से श्री शिव पार्वती मंदिर, सिविल वार्ड से
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा
है। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती है, जहां जगह-जगह
स्वागत, पुष्पवर्षा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस
शोभायात्रा की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे
और स्वजातीय बंधु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। पारंपरिक वेशभूषा, भगवा ध्वज,
बैंड-बाजे, झांकियां और भजन-कीर्तन के साथ पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के
रंग में रंग जाता है।
बैठक में तय होंगी जिम्मेदारियां.. 14
अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में शोभा यात्रा की व्यवस्थाओं, मार्ग,
सुरक्षा, स्वागत स्थल, झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर
विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां
भी सौंपी जाएंगी, ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य रूप दिया जा सके। सर्व
ब्राह्मण समाज ने सभी समाजजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या
में बैठक में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और भगवान परशुराम
जयंती के इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें। डा एलएन वैष्णव की खबर



0 Comments