Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान से ढाई लाख की लूट करने वाले 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर.. हेलमेट-गमछे से सिर ढके बाइक सवार नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद..

लूट करने वाले 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात फसल बैच का ट्रैक्टर से लौट रहे किसानो के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई थी। पलन्दी चौराहे के समीप बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश ट्रैक्टर का पीछा करते हुए भी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे। वही घटना की शिकायत कोतवाली में किए जाने के 24 घन्टे बाद न वारदात को अंजाम देने वालों का पता लग सका है और ना लुटेरे पकड़े जा सके हैं।
दमोह के राय चौराहे से पलंदी चौराहे के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक ट्रैक्टर का पीछा कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महन्तपुर निवासी भूपेंद्र पटैल ने बताया कि उनके चचेरे भाई ने मसूर बेचकर नगदी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौके पाकर ट्रैक्टर से पैसों का थैला छीनकर फरार हो गए। लूटी गई कुल रकम करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है, जिसमें 1 लाख 8 हजार रुपए भूपेंद्र के और करीब एक लाख पचास हजार रुपए उनके चचेरे भाई के थे।
 घटना राय चौराहे के पास पलंदी मार्ग स्थित एक दुकान के सामने हुई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें किसान दुकान पर सामान खरीदते नजर आ रहे हैं और उसी दौरान बाइक सवार आरोपी मौके की रेकी करते दिख रहे हैं। फुटेज में एक बाइक पर दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें चालक हेलमेट पहने हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे निजी व सरकारी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले मां छोटी देवी मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है।

Post a Comment

0 Comments