हत्या का प्रयास करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार
दमोह। दमोह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 2 दिन पहले चाकू मार कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अनेक मामले दर्ज हो चुके है जिसे समझा जा सकता है कि आरोपी आदतन अपराधी है। मामले में पुलिस प्रेस नोट के अनुसार फरियादी कैलाश राजपूत को पेट में चाकू लगने से जिला चिकित्सालय दमोह में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
फरियादी कैलाश ने रिपोर्ट लेख
करायी कि वह 10 अप्रैल को रात 10.30 बजे अपने घर के सामने खड़ा था तभी
रूपयों के लेने देने को लेकर आरोपी मंजीत राय ने उसे पकडा एवं शनि राय ने
कैलाश पर चाकू से हमला कर दिया जिससे कैलाश को पसली में गंभीर चोट आयी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी मंजीत एवं शनि राय के
विरूध्द अपराध धारा 109(1), 351 (3), 296,115,3 (5) बीएनएस का अपराध
पंजीबध्द किया गया। मुखबिर की सूचना पर आज 12 अप्रैल को आरोपी मंजीत राय तथा शनि
राय को गिरफ्तार किया गया आरोपी से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाइनीज चाकू
जप्त किया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।आरोपी
गिरफ्तारी में निरीक्षक मनीष कुमार, उनि नीतेश जैन,
प्र.आर. अजीत दुबे, आर आकाश पाठक, नवीन, आयुष की सराहनीय भूमिका रही।
लघु उद्योग भारती की बैठक, 22 जिलों के 150 उद्यमियों की सहभागिता.. दमोह।
लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल की महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली बैठक
उत्साहपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें अंचल के 22 जिलों से 150 से अधिक
उद्यमियों ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती का परिचय दिया। बैठक का मुख्य
उद्देश्य वर्षभर किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करना एवं आगामी
कार्ययोजना का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम में
राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
वृजुभाई, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री
अरविंद काले की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र
जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती विगत 32 वर्षों से देशभर
के लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने
बताया कि आगामी 25 अप्रैल को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान
में संगठन 600 से अधिक जिलों में 1100 से अधिक इकाइयों एवं 66,000 से अधिक
उद्योगपतियों के साथ सक्रिय है, जिसमें लगभग 9 प्रतिशत महिला उद्यमियों की
सहभागिता है। उन्होंने “जहां-जहां उद्यमी, वहां-वहां संगठन” के सिद्धांत को
संगठन की मूल शक्ति बताया। उन्होंने लेबर एक्ट की
बारीकियों को सरल भाषा में समझाते हुए उद्यमियों को जागरूक किया कि यदि
व्यवसाय की छोटी-छोटी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन किया जाए तो कई
कानूनी जटिलताओं से बचा जा सकता है। साथ ही बाल श्रम निषेध एवं मितव्ययिता
को व्यापार की सफलता का आधार बताया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वृजुभाई
एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने संगठन की कार्यप्रणाली, विस्तार
एवं उद्योगों की वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार रखे तथा उद्यमियों से
संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। महिला
अध्यक्ष प्रियंका सोनी जी ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमियों
के लिए निशुल्क उद्यम आधार पंजीयन, जीएसटी मार्गदर्शन एवं एमएसएमई से
संबंधित समस्त प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे छोटे
उद्यमियों को विशेष लाभ मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष
रामचंद्र अग्रवाल जी ने संगठन के पांच प्रमुख कार्यक्रमों स्थापना दिवस,
सेवा कार्य, वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान, युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं
सदस्यता विस्तार की जानकारी देते हुए सभी इकाइयों को सक्रिय भागीदारी हेतु
प्रेरित किया।
इस अवसर पर अरुण सोनी जी ने अपने
उद्बोधन में कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उद्यमियों
के लिए एक सशक्त मंच है, जो उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में
कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में संगठित
रहकर ही छोटे उद्योगों को मजबूती मिल सकती है और संगठन के माध्यम से
शासन-प्रशासन तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है। अंचल
अध्यक्ष अनिल वासवानी जी ने महाकौशल अंचल के संगठनात्मक स्वरूप की जानकारी
देते हुए बताया कि वर्तमान में 22 जिलों में 32 पूर्ण इकाइयां एवं 3 महिला
इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रत्येक औद्योगिक इकाई
तक संगठन को पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। बैठक का आभार दिलेश चौधरी ने
किया। सफल आयोजन में सेवंत जैन, दिलेश
चौधरी, पंकज अरोरा, प्रिंस वैभव जैन, संचित सेठ, सचिंद्र जैन, अमित जैन,
पदम इटोरिया, लोकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राम जैन, गौरव जैन एवं सौरभ जैन
सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कुण्डलपुर में भगवान श्री मुनिसुब्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया.. दमोह।
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान
श्री मुनिसुब्रत नाथ जी का जन्म एवं तप कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया
गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक,
शांतिधारा, रिद्धि कलश, पूजन विधान हुआ।श्री जी का पालना झुलाया गया। इस
अवसर पर पूज्य मुनि श्री मंगलानंद सागर जी महाराज
एवं परम पूज्य मुनि श्री मंगलसागर जी महाराज का सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर
में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ की अगवानी की गई एवं पाद प्रक्षालन किया
गया।
मुनि संघ के सानिध्य में भगवान श्री
मुनिसुब्रतनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। मुनि श्री ने
अपने मंगल प्रवचन में कहा कि भाग्यशाली ही कुण्डलपुर के बड़े बाबा के चरणों
में आ पाते। सुख संयम में है, सुख त्याग में है। जयकुमार जलज ने बताया कि
इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य सचिन
शिवानी परिवार इंदौर, राजकुमार सुमन देवी परिवार गुवाहाटी, नेहा अमिनेश
अहमदाबाद, रूपचंद कमला देवी गंगवाल ब्यावर, राकेश मुकेश गंजबासौदा, शुभम
गीतांश गंगवाल असम, श्रेयांश रचित जैन ललितपुर, प्रतिमा प्रतीक जैन सतना,
सुभाषचंद्र मयंक आगरा, पीयूष जैन एटा, पदमकुमार आदीश कुमार पहाड़िया जयपुर,
निर्मलकुमार हरीश पांडया किशनगढ़ राजस्थान, अनुज अनुभा चौधरी सहित बड़ी
संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। सांयकाल
भक्तामर दीप अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।




0 Comments