Ticker

6/recent/ticker-posts

आखिर किस तनाव के चलते जीवन लीला समाप्त की.. ? बांदकपुर स्टेशन पर फांसी लगाने वाले यात्री की पहचान गढ़ाकोटा निवासी प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में हुई..

बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर रेलयात्री ने क्यों फांसी लगाई

दमोह। बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सागर तरफ से आई मेमू ट्रेन से उतरे एक यात्री ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यात्रियों की छाया के लिए बने सिंगल शेड के नीचे यात्री का शव फांसी के फंदे पर झूलता नजर आने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगी। 
सूचना मिलते ही बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा अज्ञात मृतक की पतासाजी के प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों द्वारा मृतक की पहचान नहीं कर पाने पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपों का सहारा लिया गया। नतीजन दोपहर तक मृतक के बारे में जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। बांदकपुर स्टेशन पर ट्रेन अतरने के बाद फांसी लगाने वाली शख्स की पहचान गढ़ाकोटा निवासी प्रतिष्ठित व्यक्ति उमाशंकर के रूप में हुई है। 
यह घर से अपनी बहन के घर सागर गए हुए थे जहां से वापस गढ़ाकोटा लौटने की बजाय ट्रेन से बांदकपुर आ गए और फिर न जाने ऐसी कौन सी वजह हुई कि उन्होंने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि इनके तीन बेटे हैं और तीनों ही अच्छी सर्विस में बाहर रहते हैं। जबकि यह अपनी पत्नी के साथ गढ़ाकोटा में रहते थे। ऐसे में किसी को समझ में नहीं आ रहा कि उन्होंने आखिर किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया। 

Post a Comment

0 Comments