Ticker

6/recent/ticker-posts

भोपाल लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को रिश्वत लते रंगे हाथें पकड़ा.. रिश्तेदार से विवाद की शिकायत को रफादफा करने मांगे थे दस हजार रूपए..

 सिवनी मालवा में रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

भोपाल होशंगावाद। सिवनी मालवा थाने में लोकायुक्त टीम ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिवनी मालवा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश परते को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
आवेदक रेवाराम प्रजापति, निवासी सतवासा (तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम) का अपने रिश्तेदार से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना सिवनी मालवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इस मामले को खत्म करने के एवज में प्रधान आरक्षक राजेश परते ने आवेदक से 10,000 रूपये की रिश्वत की मांग की और लगातार दबाव बना रहा था।
परेशान होकर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त दुर्गेश राठौर, भोपाल से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 26 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी प्रधान आरक्षक को 2200 की रिश्वत लेते हुए थाना परिसर में ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले सहित लोकायुक्त की टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments