सीएम के कार्यक्रम से लौट रही बस दुर्घटना का शिकार
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को लेकर वापस लौट रही एक बस गुरुवार रात हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अनेक लोगों की जान चली गई है वही अभी तक 9 शव बरामद होने की जानकारी सामने आई है । 6 गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। दुर्घटना के संदर्भ में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे थे जिनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से बसों में सवार होकर लोग पहुंचे थे वहीं कार्यक्रम समाप्ति के बाद बसों को वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया था। इन्ही बसों में से एक बस कार्यक्रम से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गई।इस भीषण सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है। अभी तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो जाने के साथ इनके शव अस्पताल में सुरक्षित रखवाये गए हैं। उमरानाला और सिमरिया के बीच हुए भीषण हादसे के बाद जाम के हालत निर्मित हो गए वहीं बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर ट्रैफिक रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।
बताया जा रहा है बस में 43 लोग सवार थे जिनमे से 9 लोगों के शव बरामद किए गए है। जिनमें नौ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल है। 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अनेक घायलों को जिला अस्पताल लाया गया वही 6 को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना स्थल के बाद छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल मैं अफरा तफरी भरे माहौल में घायलों का इलाज जारी है वही मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। दुर्घटना के संदर्भ में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।


0 Comments