40 पेटी अवैध देशी शराब मय फोरव्हीलर जप्त
दमोह। मार्च क्लोजिंग के साथ शराब के नए ठेको की दस्तक के पहले अवैध शराब संग्रहण परिवहन का कारोबार जोर पकड़े हुए है। यहां तक की एक जिले से दूसरे जिले में शराब को संग्रहित करने के लिए लग्जरी गाड़ियों से शराब तस्करी करने से संबंधित नहीं चूक रहे है। इसी कड़ी में दमोह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक लग्जरी गाड़ी से 40 पेटी अवैध शराब पकड़ने के साथ सागर जिले के आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की है। वहीं पटेरा शराब दुकान के गद्दीदार व ठेकेदार के विरूद्व भी प्रकरण दर्ज का जांच में लिया गया है।
मामले में सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटेरा शराब दुकान से 40 पेटी शराब सफेद रंग की टीयूव्ही वाहन क्र MP-07-CE-5990 से अवैध रूप से परिवहन करके अन्यत्र भेजी जा रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए उक्त गाड़ी की कटनी जबलपुर बायपास
ठाकुर बाबा मंदिर के पास जांच किए जाने पर 40 पेटी अवैध देशी शराब पाई गई। गाड़ी चालक एवं सहयोगी से शराब से संबधित दस्तावेज मांगने पर उनके द्वारा पटेरा शराब दुकान से उपरोक्त शराब लाना बताया गया वहीं परिवहन संबंधी कोई भी परमीशन उपलब्ध नहीं करा पाए।
जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त् 40 पेटियों में रखी 2000 पाव, कुल 360 लीटर अवैध देशी शराब
एवं सफेद रंग की टीयूव्ही वाहन क्र MP07CE5990 कुल मसरूका कीमती 5 लाख 40
हजार रु का जप्त करते हुए प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की है। आरोपी गिरधारी कुर्मी निवासी ग्राम कुड़ई चौकी बलेह थाना रहली जिला सागर एवं
चंद्रभान उर्फ चंदू विश्वकर्मा निवासी आजाद वार्ड
गढ़ाकोटा जिला सागर को गिरफ्तार से किया गया। सुदा आरोपियो के मेमोरेण्डम कथनो के
आधार पर पटेरा की शासकीय मदिरा दुकान के गद्दीदार जितेन्द्र सिंह राजपूत
एवं ठेकेदार गोविंद भायल को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, उक्त चारो आरोपियो के
विरूद्ध कोतवाली में अप.क्र. 288/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध
पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी --1. गिरधारी पिता प्रेमनारायण कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कुड़ई चौकी बलेह थाना रहली जिला सागर 2. चंद्रभान उर्फ चंदू पिता राजू विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी आजाद वार्ड गढाकोटा जिला सागर
फरार आरोपी - 1. जितेन्द्र सिंह राजपूत 2. गोविंद भायल
जप्त मशरुकाः- 2000 पाव कुल 360 लीटर अवैध देसीशराब कीमती 1 लाख 40 हजार रु. एवं सफेद रंग की टीयूव्ही वाहन क्र MP-07- CE 5990 कीमती करीब 04 लाख रु. की कुल मसरूका कीमती 5 लाख 40 हजार रु.
सराहनीय
कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी निरी मनीष कुमार, उनि. नीतेश जैन,
प्र.आर. अभिषेक चौबे, प्र. आर. महेश यादव आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, आरक्षक
ब्रजेन्द्र मिश्रा, आरक्षक आकाश पाठक, आरक्षक नवीन ठाकुर, आरक्षक आयुष
मिश्रा..


0 Comments