Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रसिद्ध टीवी स्टार काँनची ने इम्तियाज़ चिश्ती को किया सम्मानित.. इधर कानूनी जागरूकता में विशेष योगदान पर एडवोकेट प्रतिमा गुप्ता सम्मानित..

 टीवी स्टार काँनची ने इम्तियाज़ को किया सम्मानित

भोपाल/ दमोह। सामाजिक संस्था तनवी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा भोपाल में ब्यूटी सेमिनार एण्ड वूमेन पॉवर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया था, जिंसमें प्रदेश की टॉप ब्यूटीशियन सहित सफल बिजनिस मैन और प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को अवॉर्डच से नवाज़ा गया । यह पुरस्कार प्रसिद्ध इंडियन टेलीविजन अभिनेत्री काँनची सिंह द्वारा दिया गया । 

दमोह से पत्रकारिता के क्षेत्र में इम्तियाज़ चिश्ती को प्रतिभा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह भोपाल के निजी होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फैशन डिजाइनर, मैकअप आर्टिस्ट और समाज सेवियों सहित प्रदेश के अनेक जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम भोपाल की तनवी महिला विकास  कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया था । इम्तियाज़ चिश्ती को यह सम्मान हासिल होनें पर शुभचिन्तकों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।
कानूनी जागरूकता में विशेष योगदान पर एड. प्रतिमा गुप्ता सम्मानित.. दमोह। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर क्षेत्र की बेटी हाई. एडवोकेट प्रतिमा पिता सतीश गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य और जागरूकता में विशेष काम करने पर न्यायमूर्ति ने सम्मानित किया है. बता दे कि अधिवक्ता सम्मान पत्र (Advocate Felicitation Letter) हिंदी में कानूनी पेशेवरों के समर्पण, ईमानदारी और न्याय के प्रति उनकी सेवा को मान्यता देने के लिए एक औपचारिक पत्र है. यह आमतौर पर उनके उत्कृष्ट काम, बार एसोसिएशन में योगदान या समाज में कानूनी जागरूकता के लिए मिला है,.
जो न्यायपालिका की रीढ़ माने जाते हैं. सम्मान मिलने पर एड. प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि न्यायमूर्ति नोंगमे इकापम कोटिश्वर सिंह (जन्म 1 मार्च 1963) भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं और मणिपुर से इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं.उन्होंने 18 जुलाई 2024 को शपथ ली, इससे पहले वे जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं. जिन्होंने मुझे मंच से सम्मानित किया, मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं.

Post a Comment

0 Comments