Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान महावीर जन्म कल्याण पर भव्य शोभायात्रा.. दमोह, कुंडलपुर, बांदकपुर, जबेरा, सगरा, चोपरा चौबीसा, सिग्रामपुर सहित जिले भर में विविध आयोजन.. हास्य कवि सम्मेलन आज..

दमोह में अभूतपूर्व भक्ति, श्रद्धा के साथ मना महोत्सव
दमोह। भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मकल्याणक महोत्सव पर दमोह नगर पूर्णतः धर्ममय वातावरण में सराबोर हो उठा। श्री दिगम्बर जैन पंचायत दमोह के नेतृत्व में एवं जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के संयोजन में यह भव्य आयोजन पूज्य मुनि श्री पद्म सागर जी महाराज ससंघ, गणनी आर्यिका सौम्यनंदनी माता जी ससंघ एवं आर्यिका श्री साधू मति माता जी ससंघ के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रातःकाल सिटी नल से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नसिया जी मंदिर पहुंची, जहां 32 इंद्रों के माध्यम से भगवान श्री जी का अभिषेक शांति धारा संपन्न हुई। प्रथम शांति धारा का सौभाग्य मीनू विजय आयरन परिवार एवं द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य पदम जैन खली परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की विशेष मौजूदगी रही। अभिषेक उपरांत शोभायात्रा पुनः पलंदी मंदिर होते हुए सिटी नल पहुंचकर संपन्न हुई। इसके पश्चात सिंघई मंदिर में भगवान का पुनः अभिषेक संपन्न किया गया।
शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों की पाठशालाओं, महिला मंडलों एवं बालिका मंडलों द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। दिव्य घोष, भक्ति गीत एवं एकरूप वेशभूषा में किए गए प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। सुंदर एवं जीवंत झांकियों में भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों का मनोहारी चित्रण किया गया। सुधा सागर व्यायामशाला द्वारा शस्त्र प्रदर्शन एवं गौशाला की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 
लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर क्षुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचन में कहा कि तीर्थंकर भगवान का जन्म समस्त जीवों के कल्याण हेतु होता है और यह उनका अंतिम जन्म होता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का “जियो और जीने दो” का सिद्धांत आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। यदि हम उनके जीवन आदर्शों को अपनाएं, तो समाज में शांति, अहिंसा और सद्भाव स्थापित हो सकता है। प्रवचन पूर्व मंगलाष्टक डॉक्टर सुधा मलैया ने किया।
आर्यिका श्री साधू मति माता जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि गुरु आज्ञा का पालन ही सच्ची साधना है। समय के साथ चलते हुए धर्म के मार्ग पर दृढ़ रहना ही आत्मकल्याण का पथ है। उन्होंने भगवान महावीर के पंच नामों का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए उन्हें जीवन में उतारने का संदेश दिया। गणनी आर्यिका सौम्यनंदनी माता जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि धर्ममार्ग पर किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास भी महान फलदायी होता है। शोभायात्रा में श्रद्धा से उठाया गया एक-एक कदम पापों के क्षय का कारण बनता है, वहीं देव-शास्त्र-गुरु के सानिध्य में पूरी यात्रा करने से अनंतानंत कर्मों का क्षय होता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में निरंतर सक्रिय एवं साधु-संतों की सेवा में समर्पित चिकित्सकों डॉ. स्वदेश जैन, डॉ. गौरव नायक, डॉ. सौरभ चौधरी, डॉ. अभय जैन एवं आनंद जैन पैथोलॉजी सहित फिजियोथेरेपी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का श्री दिगम्बर जैन पंचायत दमोह द्वारा सम्मान किया गया। सांध्यकाल में पारस पैलेस में महिला मंडलों एवं पाठशालाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्पूर्ण आयोजन में समाज के सभी वर्गोंपुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरा नगर भक्ति, उल्लास एवं धार्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का उत्कृष्ट संदेश भी दिया।
कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ ने किया शोभायात्रा का स्वागत
वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभा यात्रा का स्वागत जिला कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ के द्वारा बकौली चौराहा चौराहे पर किया गया जिसमें पूर्व विधायक अजय टंडन पंडित मनु मिश्रा देवेंद्र सेठ नितिन मिश्रा राजू असाटी वीरेंद्र चौबे विष्णु गुप्ता धर्मेंद्र सोनी अनिल सेठ सोनू नेता संजय सेठ एवं वरिष्ठ कांग्रेस  द्वारा सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी गई एवं आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया..
कुण्डलपुर में श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई.. दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य शक्ति सुरभि दीपांश सुशीला जैन परिवार छिंदवाड़ा, अनिल शांतिलाल निखिल हिमांश जैन बांसवाड़ा, अनिकेत अवधेश जैन टीकमगढ़, नितिन अक्षत जैन फिरोजाबाद, कमला अशोक भानु नेहा हर्ष जैन परिवार बेगमगंज, शांतिलाल सुशील कुमार जैन जयपुर, शिखरचंद्र रविकांत सचिन लक्ष्य जैन शिवपुरी राज कुमार राहुल सर्वज्ञ राजीव जैन सागर ,आकांक्षा शिल्पी कुसुम देवी जैन परिवार सागर ,अंकित अनंत श्रेयांश जैन गाजियाबाद सचिन मोहिनी अपेक्षा आदिति जैन परिवार इंदौर, शैंकी राजकुमार पाटनी मंदसौर आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।

दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली  गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा यात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये। सायं काल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।

बांदकपुर में पारस धाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा..  दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम में जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में सकल दिगंबर जैन समाज बांदकपुर के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकल गई जो पारस धाम से शुरू होकर नगर भ्रमण की उपरांत वापस श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर पारस धाम में संपन्न हुई।
 नगर भ्रमण के दौरान जैन समाज के अलावा सकल हिंदू समाज के लोगों के द्वारा अपने-अपने दरवाजे पर प्रतिष्ठानों पर श्री जी की आरती उतारी  भगवान का जलविहार के उपरांत अभिषेक शांति धारा की गयी। इससे पूर्व भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण की पूजा सामूहिक रूप से भक्ति भाव से की गई नित्य नियम पूजन अभिषेक के उपरांत भगवान महावीर स्वामी की पूजा की  गई।
 संध्याकालीन बेला में पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नाटक की प्रस्तुति की गई  जिसमें शकल दिगंबर जैन समाज के लोग सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया  कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष सुनील डबुल्या प्रदीप दवालिया शरद डबुल्या निपुण जैन प्रकाश जैन अनुज सिंघाई पंडित मथुरा प्रसाद जैन उदय चंद सेलट  नीरज जैन सहित शक्ल जैन समाज के लोग सम्मिलित हुए।
सगरा में मुनिश्री प्रबुद्ध सागर जी के सानिध्य में शोभायात्रा.. दमोह जिले के सगरा ग्राम में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक (जन्मोत्सव) संत भवन सगरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । संत शिरोमणि आचार्य श्री 108  विद्यासागर जी के परम शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी के मंगल सानिध्य में भगवान का अभिषेक पूजन शांतिधारा संपन्न हुई। भगवान के विमान जी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसका सभी धर्मों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। जगह जगह रंगोली बनाकर , भगवान की आरती एवं मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी  का पाद प्रक्षालन किया गया। शोभायात्रा में अनेकांत विद्या पाठशाला के बच्चों ने भगवान के शुभ संदेश "जियो और जीने दो" अहिंसा परमो धर्म: को जन जन तक पहुंचाया।
मुनि श्री ने प्रबुद्ध सागर जी ने प्रवचनों में कहा कि अहिंसा ही सर्वोच्च धर्म या कर्तव्य है। यह सिद्धांत केवल शारीरिक हिंसा न करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन और कर्म से किसी भी जीव (सूक्ष्मजीवों सहित) को चोट न पहुँचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यह जैन दर्शन का मूल आधार हैं ,  "सभी जीव एक-दूसरे पर आश्रित हैं और परस्पर सहयोग से जीवित रहते हैं"। यह पारिस्थितिक संतुलन, अहिंसा और सह-अस्तित्व का संदेश देता है, जो बताता है कि हर जीव का अपना महत्व है और वे एक-दूसरे के उपकारी हैं।
मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन निराला ने बताया कि महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है। इस भव्य कार्यक्रम को सभी  समाज के सभी वरिष्ठ लोगों की एवं माताओं बहनों ने बच्चों ने बड़े धूम धाम से मनाया  एवं धर्म लाभ अर्जित किया गया सकल जैन समाज एवं तीनों जैन मंदिर भक्त, मुनि सेवा समिति, पाठशाला के सभी बच्चे , शिक्षक एवं महिला मंडल, नवयुवक मंडल, सभी की उपस्थिति रही ।
जबेरा नगर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई.. जबेरा नगर में भगवान महावीर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में पूजन, अभिषेक, शांति धारा एवं विधान का आयोजन संपन्न हुआ।
शाम 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना बाजार और नया बाजार तक पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, डीजे और गाजे-बाजे के साथ युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमते-गाते नजर आया। जैन समाज और ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रीजी की आरती की गई। ग्राम पंचायत परिसर में सरपंच शिवलाल धुर्वे और सचिव जन्मेजय दुबे ने आरती कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद शोभायात्रा श्रीराम चौराहा बस स्टैंड पहुंची, जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्री की आरती की। शोभायात्रा शासकीय महाविद्यालय होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची, जहां नगर भ्रमण के उपरांत श्रीजी का अभिषेक, पूजन और शांति धारा संपन्न हुई ।इस दौरान नायब तहसीलदार राजेश साहू, थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान भी मौजूद रहे। आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
चोपरा चौबीसा मैं श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई.. जबेरा जनपद क्षेत्र के ग्राम चोपरा चौबीसा मैं आज सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती मनाई गई।
 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्री जी की यात्रा प्रारंभ हुई ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री दिगंबर जैन पारस नाथ मंदिर पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक हुआ समापन के साथ समाज द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
सिग्रामपुर में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई  सिंग्रामपुर में जैन समुदाय द्वारा सोमवार को भगवान महावीर जयंती ग्राम में धूमधाम से मनाई गई। सुबह प्रभात फेरी एवं शोभा यात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से गाजे बाजे भक्ति उत्साह के माहौल में निकाली गई। घर-घर में भगवान महावीर की भक्ति उत्साह माहौल के बीच घर घर-घर रंगोली सजाई गई मंदिर प्रांगण में श्री जी का अभिषेक शांतिधारा पूजन पाठ का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 पाठशाला की बहनों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए वह शाम को मंदिर जी मैं आरती प्रवचन बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं समाज के लोगों ने भगवान महावीर की प्रतिमा को सजाकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए पाठशाला की दीदी श्रद्धा, मोनिका, चंचल जैन ने बताया बाल जैन सरस्वती पेपर हुआ था जिनमें लिखित पेपर में अभि जैन युग जैन,अमोल जैन पुरस्कार वितरित किए गए, मौखिक छोटे बच्चों में आरवी,निविशा जैन, नित्या जैन बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए गया।

दमोह में युवक क्रांति संगठन द्वारा हास्य कवि सम्मेलन आज.. दमोह-प्रतिवर्षानुसार युवक क्रांति संगठन द्वारा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज 31 मार्च 2026 मंगलवार को रात्रि 9 बजे से कीर्ति स्तंभ चैराहा पर किया जा रहा है। इस हास्य कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवि शिरकत करेगें जिनमें कुंवर जावेद (राजस्थान),अतुल ज्वाला (इंदौर),भूपेन्द्र राठौर (कोटा),मुकेश मनमौजी (छपारा),डाॅ.प्रेरणा ठाकरे (नीमच),डाॅ.शुभम् त्यागी (मेरठ),सुश्री काव्या मिश्रा (मुम्बई),श्रीमती बबीता चैबे (दमोह), काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में एक दीप विश्व शांति के नाम पर प्रज्जवलित किया जायेगा साथ ही युवक क्रांति संगठन की महिला शाखा का शपथ ग्रहण,स्मारिका का विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान भी उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया जाएगा । 
कार्यक्रम की जानकारी संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने देते हुए बताया कि इस वर्ष इस भव्य कार्यक्रम में अतिथियों में दमोह जिले के पूर्व कलेक्टर श्री प्रभुदयाल मीना,जबलपुर हाईकोर्ट की पूर्व न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन, पूर्व आई.ए.एस.श्री सुरेश जैन,अजय टंडन पूर्व विधायक,श्याम शिवहरे भाजपा जिलाध्यक्ष, श्रुतकीर्ति सोमवंशी SP, पूर्व डी.एफ ओ.अजय भट्टाचार्य, मनोज कुमार जैन महाप्रबंधक कृषि भोपाल, आशुतोष चैकसे प्रदेश अध्यक्ष एन.एस.यू.आई भोपाल इंजी.आर.के.जैन महामंत्री कुण्डलपुर क्षेत्र पधार रहें है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय पुजारी, दिनेश प्यासी, मनोज जैन पत्रकार,सौरभ विद्यार्थी,डाॅ. किरण गोस्वामी, श्रीमती प्रीति गौतम महामंत्री श्रीमती रेखा सिंघई ने सभी नगरवासियों को उक्त कार्यक्रमों में पधारने की अपील की । 

Post a Comment

0 Comments