जबलपुर के ट्रिपल आईटीडीएम हॉस्टल में तेलंगाना की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी..

 ट्रिपल आईटीडीएम के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत

जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित ट्रिपल आईटीडीएम (IIITDM) कॉलेज परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हॉस्टल के एक कमरे में तृतीय वर्ष की छात्रा वैष्णवी मृत पाई गई। मृतका मूल रूप से तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही खमरिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन छात्रा के सहपाठियों और परिजनों से संपर्क कर घटना से जुड़ी हर बारीक कड़ी को खंगालने में जुटा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।जबलपुर से वाजिद खान की खबर 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ