संयुक्त सचिव श्री कुमार दिए गए अहृम दिशा.निर्देश
दमोह। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अजीत कुमार ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य शिक्षा सहित निर्धारित इंडीकेटर्स की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कोई भी गर्भवती महिला पंजीयन से न छूटे सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने संस्थागत प्रसव एनीमिया और टीकाकरण पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। उन्होंने कहा टीकाकरण से कोई भी बच्चा न छूटे बच्चे देश के भविष्य हैं। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर खास तौर पर मौजूद रहे।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री कुमार ने जिले में टीबी रोग उन्मूलन के सबंध में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा टीबी के इलाज में दवा के साथ अच्छा डाइट भी आवश्यक हैं। इस दिशा में जिले में फुड बॉस्केट दी जा रही हैं के सबंध मं बताया गया। सीएमएचओ डाँ अठ्या ने बताया जनप्रतिनिधियों. गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों.कर्मचारियों तथा समाज के लोगों द्वारा लगातार सहयोग दिया जा रहा हैं।इस दौरान शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिले में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा स्कूल भवनों की मरम्मत गौण खनिज मद से कराये जाने की जानकारी दी गई। बताया गया प्रथम चरण में 187 स्कूल भवन द्वितीय चरण में 102 और अब 135 स्कूल भवनों की मरम्मत के काम लिए जा रहे हैं। स्कूलों में पुस्तक वितरण के सबंध में डीपीसी श्री द्विवेदी ने बताया 01 अप्रैल से छात्रों को पुस्तक वितरण किया जायेगा अभी 40 प्रतिशत पुस्तकें आ चुकी हैं सत्र प्रारंभ होते ही वितरण प्रांरभ किया जायेगा। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा विस्तार से की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला बाल विकास पशु चिकित्सा सहित अन्य विभागो के इंडिकेटर्स पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा.निर्देश देते हुए तदानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार सर का मार्गदर्शन मिला और लगातार मार्गदर्शन में जिला सभी इंडिकेटर्स में और बेहतर करेगा। उन्होंने कहा जिले को 03 करोड़ रूपये का पुरस्कार मिला हैं का प्रोजेक्ट समय सीमा में बनाकर भेज दिया जायेगा ओर आगे बेहतर कार्य करने की बात कही। जिले में नरवाई प्रबंधन और जैविक हाट नेचुरल फार्मिंग विलेज टूरिज्जम की दिशा में किए जा रहे प्रयासो की जानकारी दी गई। बैठक में सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे एडीएम मीना मसराम सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे। प्रारंभ में जिले का विजन डॉक्यूमेंट एतिहासिक धरोहर टूरिज्जम आदि पर प्रकाशित पुस्तकें कलेक्टर श्री कोचर ने भेंट की।



0 Comments