पथरिया पुलिस ने किए 2 लाख रूपए के पटाखे जब्त
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों एवं जानमाल की सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के पालन में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरूद्ध थाना पथरिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाई करते हुए महेन्द्र कुमार जैन वार्ड, राजेश जैन, प्रिंस जैन एवं विपिन जैन पथरिया के कब्जे से लगभग 02 लाख रूपये कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए। उक्त कार्यवाही में आरोपीगणों के विरूद्ध कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। उक्त कार्यवाही में थाना पथरिया, थाना हिण्डोरिया एवं चौकी केरबना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तेन्दूखेड़ा में अवैध पटाखा जप्त, विस्फोटक अधिनियम की कार्यवाही.. तेन्दूखेड़ा मे एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार वार्ड क्र. 09 तेन्दूखेड़ा मे दिनेश उर्फ कल्लू पाटकार पिता दीपचंद पाटकार उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 09 तेन्दूखेड़ा के कब्जे से विभिन्न किस्म के अवैध पटाखे कीमती 33550/- रुपये के जप्त किये गये।
आरोपी दिनेश पाटकार के विरुद्ध थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह में अपराध क्र 432/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884, 288 भान्यासं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में निरी. सरोज ठाकुर, प्र.आर. जगदीश शर्मा, प्र.आर. राजकुमार रोहित, आर राममिलन घोषी की सराहनीय भूमिका रही।

गैंग रैप करने वाले दोनो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े.. दमोह। थाना दमोह देहात क्षेत्रांतर्गत नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एक नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने साथ घटित दुष्कर्म की घटना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS)के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडे के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक श्री धर्मेंद्र उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ उप निरीक्षक श्री रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में थाना दमोह देहात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण से संबंधित तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों महेंद्र उर्फ देवेंद्र अहिरवार पिता रामलाल अहिरवार, निवासी ग्राम आमखेड़ा, थाना हिंडोरिया, परसोत्तम उर्फ तोता पिता गुलखाई अहिरवार, निवासी ग्राम सीतानगर, थाना दमोह देहात जिला दमोह को वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। उक्त त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक जितेंद्र, आरक्षक आशुतोष, आरक्षक राहुल राजपूत तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या एवं आरक्षक मयंक दुबे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।