निराश्रित और दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन
भोपाल। प्रदेश सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भोपाल रविंद्र भवन परिसर स्थित एमपीटी कैफे का शुभारंभ किया व बाल निकेतन और आरुषि संस्थान के बच्चों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने मुख्यमंत्री यादव को जन्म दिन की बधाई प्रेषित की और कैफे का भ्रमण कराया। एमपीटी कैफे की लोकेशन पर्यटकों के लिए बहुत ही उपयुक्त है और यहां के मेन्यू में कई नए व्यंजन और बेकरी आइटम शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर सचिव पर्यटन विभाग एवं एमडी पर्यटन बोर्ड डॉ टी इलैयाराजा एएमडी पर्यटन बोर्ड अभय बेडेकर समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में फल वितरण.. डमोह।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन
यादव के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस क्रम में
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की मौजूदगी में “अपना घर” वृद्ध आश्रम में
फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम
के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को फल वितरित
कर उनके साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला
अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरंतर प्रदेश
के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके दीर्घायु और
स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार प्रदेश को प्रगति के
पथ पर आगे बढ़ाते रहें और जनता की सेवा करते रहें।
उन्होंने
आगे कहा कि भाजपा हमेशा सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता
देती है और मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के कार्यक्रम समाज
के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। इस
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल जी भाजपा जिला
उपाध्यक्ष संजय सेन, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज “गोलू”, जिला मंत्री
भारत यादव देवकीनंदन पटेल रिंकू गोस्वामी सोनू यादव राकेश गुरु राजुल
चौरहा विकाश जैन शिवेंद्र तिवारी हर्ष पटेल सीमान्त चौरसिया जुगल अग्रवाल
वैभव पटेल आदित्य सिरोठिया उदित सोनी टीकाराम पटेल विधान सहित बड़ी संख्या
में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के
साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। पथरिया और बटियागढ़ में आईटीआई भवन की मिली स्वीकृति. राज्यमंत्री श्री पटेल..
दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने
बताया कि जिले के पथरिया और बटियागढ़ में एक.एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई भवन निमार्ण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय क्षेत्र के
युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में
महत्वपूर्ण कदम है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने
बताया कि आईटीआई पथरिया में 06 ट्रेड के साथ आईटीआई भवन का निर्माण किया
जाएगा। इसके साथ ही 30.30 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास भवन बनाए जाएंगे।
परिसर में 01 एफ.टाइप 02 एच.टाइप और 04 आई.टाइप आवासीय क्वार्टर भी
निर्मित किए जाएंगे। इस पूरे निर्माण कार्य पर लगभग 14 करोड़ 54 लाख रुपये
की लागत आएगी। इसी प्रकार आईटीआई बटियागढ़ में भी 06 ट्रेड के साथ आईटीआई
भवन का निर्माण प्रस्तावित है। यहां भी 30.30 सीटर बालक एवं बालिका
छात्रावास भवन के साथ 01 ए.टाइप 02 एच.टाइप और 04 आई.टाइप आवासीय क्वार्टर
बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 14 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत निर्धारित
की गई है।इन दोनों आईटीआई संस्थानों के भवनो के निर्माण से युवाओं को अपने
ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा
जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित
होगा।



0 Comments