Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र शिक्षक संघ ने मूल्यांकन पारिश्रमिक बढ़ाने, शिक्षक कांग्रेस ने TET के संबंध में, नामदेव समाज ने छात्र को न्याय दिलाने ज्ञापन सौंपा.. जनसुनवाई में 143 आवेदनों पर हुई सुनवाई..

शिक्षक संघ ने मूल्यांकन पारिश्रमिक बढ़ाने ज्ञापन सौंपा
​दमोह मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी दमोह द्वारा आज माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं से जुड़ी अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी गई। संघ के पदाधिकारियों ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में संलग्न मुख्य परीक्षकों एवं उप-मुख्य परीक्षकों  के पारिश्रमिक में वृद्धि की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
​शिक्षकों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और मूल्यांकन कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए वर्तमान में दिया जा रहा पारिश्रमिक अत्यंत कम है। संघ ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की सटीकता सुनिश्चित करने वाले इन पदों के मानदेय में तत्काल ससम्मान वृद्धि की जाए।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के साथ-साथ अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी एकजुट नजर आए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमेंद्र कुमार जैन (संभागीय अध्यक्ष), कमलेश कुमार सेन (जिला अध्यक्ष)​पारस जैन​,निलेश जैन,शिशिर तिवारी​घनश्याम ठाकुर, नितेश पाठक मनीष भारद्वाज महेश गुप्ता भागचंद जैन नरेश अहिरवार संजय दुबे मुकेश विश्वकर्मा हीरा सिंह ठाकुर उपस्थित रहे​ वर्तमान में जिला प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को शासन के गलियारों तक पहुँचाया गया है।​ शिक्षकों का यह कदम ऐसे समय में आया है जब मूल्यांकन कार्य अपने चरम पर है, जिससे शासन पर दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।
मप्र शिक्षक कांग्रेस ने TET के संबंध में ज्ञापन सौपा
दमोह। मप्र शिक्षक कांग्रेस नेTET के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टोरेट कार्यालय पहुचकर सौपा। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि उच्चतम न्यायालय की सिविल अपील क्र 1385/2025 में पारित निर्णय दिनांक 01 सितम्बर 2025 के क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल का जारी पत्र क्र./यूसीआर/सी/85/मा.शि/2025-26/56, दिनांक 03 मार्च 2026। उक्त विषयान्तर्गत एवं संदर्भित पत्र के क्रम में सादर आग्रह है कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अन्य प्रदेश के अशासकीय याचिका में परित निर्णय को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षकों पर भूतलक्षीय प्रभाव से लागू करते हुये शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता लागू की गई है। भर्ती के समय लागू सेवा शर्तों के अधीन तत्समय के प्रावधान से नियुक्त किये गये शिक्षको को 25-30 वर्ष की सेवा उपरांत आज सेवा में बने रहने हेतु उन पर शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का बंधन लागू करना सेवा शत्तों का उल्लंघन है। 
इस संबंध में अग्र निवेदन है प्रथमतः आग्रह है कि लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा जारी संदर्भित पत्र को निरस्त करते हुये माननीय उच्चतम न्यायालय के सिविल अपील 1385/2025 में पारित निर्णय के विरूद्ध उ.प्र. सहित अन्य प्रदेश शासन द्वारा दाखिल रिव्यू पिटीशन की भाँति म.प्र. शासन की ओर से भी रिव्यू पिटीशन दाखिल की जाये। अन्यथा की स्थिति में आग्रह है कि लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा जारी संदर्भित पत्र को तब तक स्थगित किया जाये जब तक माननीय उच्चतम न्यायालय की सिविल अपील 1385/2025 में पारित निर्णय के विरूद्ध उ.प्र. सहित अन्य प्रदेश शासन द्वारा दाखिल रिव्यू पिटीशन पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय पारित नहीं किया जाता। ज्ञापन देने वालो अध्यक्ष विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं विष्णु शर्मा, सचिव श्याम यादव, संरक्षक गणेश प्रसाद दुबे, राकेश हजारी, सत्यनाराणय तिवारी, डॉ मोहन आर्दश, प्रेम सिंह ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, अभय भट्ट, राजू बड़कुल, आसिफ अंजुम, सुरेन्द्र, प्रमोद, कमलेश, पूर्व प्रचार्य आरएस राजपूत महिला शक्ति में रूचिरा पांडे, उषा बड़गैया, गायत्री पांडे मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस एवं सहयोगी संगठन अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा दमोह ने सौंपा ज्ञापन।  
नामदेव समाज ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा 
दमोह।  आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति जिला नामदेव समाज के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़ी संख्या में पहुँचकर एक पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम को सोपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि तेंदूखेड़ा निवासी दामोदर नामदेव के पुत्र काव्य नामदेव उम्र 9 बर्ष जो की IES PUBLIC SCHOOL तेंदूखेड़ा कक्षा 3 का छात्र है विगत दिनो स्कूल की शिक्षक के द्वारा छात्र को बेत से बेरहमी से पीटा गया जिससे काव्य नामदेव अवसाद का शिकार हो गया और उसकी निरंतर तबीयत बिगड़ती चली गई छात्र विगत 10 दिनों से आईसीयू में कौमा की स्थिति में भर्ती है ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की जाती है कि दोषी शिक्षकों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज हो एवं स्कूल की मान्यता रद्द की जाए साथ ही बच्चें के इलाज में होने वाले खर्च का संपूर्ण बहन स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया जाना चाहिए..
छात्र काव्य नामदेव की मां के द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार से मेरे बच्चे के साथ हुआ है और मेरा बच्चा जीवन और मृत्यु के बीच लड़ रहा है ऐसा दिन भगवान किसी को ना दिखाएं मेरी यही मांग है कि मेरे बच्चे के साथ इस तरह की घटना करने वाले शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और हमें न्याय मिले समाज के अध्यक्ष राजू नामदेव के द्वारा बताया गया कि संपूर्ण नामदेव समाज में इस मामले को लेकर प्रशासन के खिलाफ बेहद आक्रोश है अगर प्रशासन के द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई एवं ज्ञापन की मांगों पर अति शीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है तो संपूर्ण मध्य प्रदेश में ज्ञापन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के पास भी अपनी बात रखी जाएगी । इस अवसर पर नामदेव समाज की मातृ शक्ति वरिष्ठ जन एवं युवा साथियों का अपार जन समूह उपस्थित रहा सभी ने स्कूल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा।
जनसुनवाई में 143 आवेदनों पर हुई सुनवाई
दमोह। सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 व्यारमाद्ध में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 143 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 11 आधार पंजीयन आयुष्मान पंजीयन 01 एवं 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्वए लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई जिले के ग्राम नोहटा अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 21 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments