बिजली विभाग की बड़े बकायादारों पर कुर्की कार्यवाही
दमोह।
बांदकपुर विद्युत वितरण केंद्र अंर्तगत निरंतर बकाया बिल का भुगतान कराने
अभियान चलाया जा रहा है , घर घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है
एवं बकाया राशि के भुगतान हेतु 950 उपभोक्ताओं के कुर्की नोटिस भी जारी
किए गए थे जिन पर 72 लाख से अधिक बकाया राशि है किंतु उपभोक्ताओं द्वारा
बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है आज दिनांक को अधीक्षण अभियंता
श्री अमित कुमार चौहान एवं कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग दमोह श्री एम.
एल साहू के निर्देशन में बांदकपुर वितरण केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता
श्री सपनेश धुर्वे के नेतृत्व में बड़े बकायादारों के विरुद्ध कड़ी
कार्यवाही की गई l जिसमें पुलिस बल के सहयोग से ग्राम हरदुआ मुड़र में करन
सिंह का बिजली बिल 10298 रु, ग्राम घाटपिपरिया में हरप्रसाद प्रजापति का
9200 रु एवं केशव साहू का घर एवं दुकान का बिल पर 25000 रु, सलैया ग्राम
में झलकन सिंह का बिल 10000 रु से अधिक बकाया होने पर मोटर साइकिल की
कुर्की की गई पूर्व में इन उपभोक्ताओं से बिल भरने हेतु निरंतर संपर्क किया
गया था किन्तु उपभोक्ताओं द्वारा लम्बे समय से बिल का भुगतान नहीं किया जा
रहा था
श्री सपनेश धुर्वे द्वारा बताया कि बिल बकाया हेतु बड़े बकायादार
के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई है एवं समस्त उपभोक्ताओं से
अपील है की इस प्रकार की कार्यवाही से बचने के लिए अपने बिल का आज ही
भुगतान करें l कुर्की की कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल
साहू स्वयं उपस्थित रहे एवं अन्य स्टाफ विक्रांत सिंह राजपूत, प्रतिभा
पांडे ,नारायण तिवारी, नितिन पटेल, दुर्गेश कुमार, राजा पटेल, राजकुमार
सिंह ,अयाज़ खान ,पवन प्रजापति , खेमचंद साहू ,ऐना सिंह एवं अन्य की
मौजूदगी रही l


0 Comments