जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक-कलेक्टर
दमोह। कलेक्टर अनिल राठौर ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई है जिसमें कई महत्वपूर्ण सुझाव और इनपुट प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर
श्री राठौर ने कहा कि बैठक के दौरान सामने आई समस्याओं को प्रशासन गंभीरता
से लेकर उनके समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही राज्य
स्तर पर भी इन समस्याओं को शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने आम
नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि लोग शासन का सहयोग करें और किसी भी
प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा
रहे हैं।
तहसील दमोह के लिए दो दल बनाए गए हैं। दमोह दल क्रमांक.1 में प्रभारी तहसीलदार रॉबिन जैनए वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक सीण्एसण् झा तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल हैं। वहीं दमोह दल क्रमांक.2 में प्रभारी तहसीलदार प्रारूल जैन सहकारिता निरीक्षक पूनम जैन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन तथा संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी शामिल किए गए हैं।
इसी प्रकार तहसील हटा में तहसीलदार आलोक जैन सहकारिता निरीक्षक उमेश खटीक और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को उड़नदस्ता दल में शामिल किया गया है। तहसील पटेरा में तहसीलदार उमेश तिवारी श्रम निरीक्षक पूजा अवस्थी तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी राकेश कुमार कन्हौआ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसील तेन्दूखेड़ा में तहसीलदार विवेक व्यास सहकारिता निरीक्षक मनोज चौधरी तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में रखा गया है। वहीं तहसील जबेरा में तहसीलदार सोनम पांडेयए सहायक आपूर्ति अधिकारी आदित्य कुमार दाहिया और संबंधित क्षेत्रीय थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। तहसील पथरिया में नायब तहसीलदार वृन्देश पांडेय वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक प्रमोद खरे तथा क्षेत्रीय थाना प्रभारी उड़नदस्ता दल में रहेंगे। इसी प्रकार तहसील बटियागढ़ में प्रभारी तहसीलदार योगेन्द्र चौधरीए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रिया कोष्टा तथा संबंधित थाना प्रभारी को दल में शामिल किया गया है।
जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणीकरण.. दमोह जिला चिकित्सालय में पिछले दिनों हुए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्यूएएस के निरीक्षण के में 92 3 प्रतिशत के साथ क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। वर्ष 2022 में 12 विभागों को यह क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया था। यह हर 3 साल में होने वाले निरीक्षण उपरांत क्वालिटी सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। इस बार 19 विभागों हेतु इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया गया था तथा सभी विभाग सफल रहे। अस्पताल के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर जो जिला क्वालिटी एश्योरेंस सेल के प्रमुख हैं का विशेष रूप से धन्यवाद प्रेषित किया। जिन्होंने इंस्पेक्शन की तैयारी के दौरान इंस्पेक्शन के समय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।
जिला अस्पताल के क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ अमित प्रकाश जैन द्वारा इस उपलब्धि का श्रेय सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल के कुशल नेतृत्व तथा उप क्वालिटी नोडल डॉण् मनीष संगतानी डॉ राघवेंद्र चौधरी आरएम डॉ दिवाकर पटेल डॉ चक्रेश अस्पताल उप.प्रबंधक डॉ सुरेन्द्र विक्रम सिंह तथा समस्त क्वालिटी नोडल असिस्टेंट नोडल व समस्त स्टाफ को दिया गया।




0 Comments