Ticker

6/recent/ticker-posts

मनरेगा का नाम "जी राम जी" होने के पहले दमोह जिले में मजदूरों के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा.. नाम एक चेहरे अनेक.. गोलमाल है भाई सब गोलमाल है..

 मनरेगा के "जी राम जी" होने के पहले बड़ा फर्जीवाड़ा

दमोह। मनरेगा योजना का नाम "जी राम जी" होने के पहले दमोह जिले में मजदूरों के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही चेहरे वाले लोगो को अलग अलग नाम से मजदूर दर्शाकर ऑनलाइन मस्टर रोल अपडेट कर दिए जाने के हालात सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या कलेक्टर इस पर एक्शन लेकर जिम्मेदारों पर बड़ी कार्यवाही करेंगे अथवा नहीं।

 

मप्र के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल प्रदेश भर में पंचायतो को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने विभिन्न योजनाओं मैं सामग्री तथा मजदूरी के फेरबदल में जुटे हुए हैं। वही दमोह जिले में उनके ही कुछ नजदीकी नेता नुमा ठेकेदारों के कथित संरक्षण में पंचायती राज की अवधारणा को खुलकर पलीता लगाया जा रहा है। जनपद पंचायतो के उपयंत्री, सीईओ से लेकर आरईएस व जिला पंचायत के  जिम्मेदार अधिकारी ऐसे मामलों में जानकर भी अनजान बन रहे है। नतीजन जिले की विभिन्न जनपदों की अनेक पंचायतो में मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरों के नाम पर लाखों के फर्जीवाड़ा बनाम बंदरबाट का खेल धड़ले से जा रही है।
फिलहाल यहां हम बात कर रहे हैं दमोह जिले में घनघोर भ्रष्टाचार के लिए सबसे अधिक चर्चित जनपद पंचायत पटेरा की। जहाँ एक कर्तव्यनिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के चार्ज में रहते हुए पंचायतों के ब्लर बिल अपलोड कर राशि को खुर्द बुर्द करने का स्कैम उजागर कर प्रतिवेदन भेजा गया था। जिस पर मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। यहा पर पंचायत में होने वाले काम की राशि बंदरबांट का एक ओर नया कारनामा सामने आया है।
दरअसल पंचायत में मनरेगा की मस्टर डाले जाने में होने वाले घोटाले को रोकने के लिए अब प्रत्येक मजदूर की फोटो लेने का नया नियम आ गया है। पर कूटरचित फ़र्ज़ी हाज़िरी कर षड्यंत्र करने वाले जिम्मेदार लोगों ने इसके लिए भी नया हथकंडा अपना लिया है। पटेरा जनपद की यहाँ ग्राम पंचायत पटेरिया रोंडा सलैया दतिया सतरिया जमुनिया देवरी रतन ,गाड़ाघाट ,कुटरी ,पटना लुहारी .इटवा हीरालाल, शिकारपुरा, सागोनी,देवडोंगरा में एक ही श्रमिक की फोटो प्रत्येक दिन अलग अलग अपलोड की गई है। 
यहाँ एक ग्राम पंचायत पटेरिया का उदाहरण है जिसमे मस्टर रोल नंबर 23996 में दिनाक 06/03/2026 को अपलोड की गई फोटो जिसमे साहिल ,रामकुमारी , दुर्गेश ,निशा ,संगीता ,लक्ष्मी देवी ,दिनेश ,कालूराम नंदिनी एवं किरण सेन की फोटो अपलोड की गई। फिर 07 मार्च से 10 मार्च 2026 तक इन्ही श्रमिको की फोटो अपलोड की गई। परन्तु मज़ेदार बात यह है की इन सभी की अपलोड की गई फोटो प्रति दिवस बदलती गई। अब इसे योजना का नाम आगामी 1 अप्रैल से  "जी राम जी" होने के पूर्व का चमत्कार कहें या मजदूरों को रूप व चेहरा  बदलने की विशेष जादुई सिद्धि प्राप्ति का। 
ऊपर लिखित  सभी  ग्राम पंचायत में ऐसे ही फोटो अपलोड की गई हैं  दिनांक 06 मार्च 2026 को 1005 मजदूर, 07 मार्च 2026 को 1487 मजदूर,  08 मार्च 2026 को 1682 मजदूर,  09 मार्च 2026 को 1800 मजदूर, 10 मार्च 2026 को 1628 मजदूर की हाज़िरी अपलोड की गई है। 
शासन के अनुसार मजदूरों की केवाईसी के आधार पर प्रतिदिवस मजदूरों की फोटो कार्यस्थल पर की जानी है। पर यहाँ पदस्थ अधिकारीयों इंजीनियर की मिलीभगत से इस नए सिस्टम में भी सेंध लगा दी गई है। यहाँ पदस्थ कर्मचारियों की निडरता इतनी है की ये दस्तावेजी षड्यंत्र किये जाने में भी संकोच नहीं कर रहे है। जो मजदूर वास्तविक हैं यह उनकी छायाचित्र ही नहीं है..
अन्य जनपद पंचायत में भी ऐसे ही हालात.. इसी तरह जनपद पंचायत बटियागढ की  ग्राम पंचायत बमहोरी डाल,  92 भिलौनी ,117,हरदुआ जाम शा 119,हिंगवानी63 ,निबोरकला 95,सागरोन 78,बतिन्दुवा 115 की फ़र्ज़ी हाज़िरी डाली गई। जनपद पंचायत दमोह की ग्राम पंचायत समन्ना में 116 बमोरी 171, जोर तला 71,आनू 42 मैं फ़र्ज़ी हाज़िरी डाली गई। जनपद पंचायत जबेरा की गोलपट्टी मैं 126,आमदर 44,घानामेली 95, मुड़ारी 107, मझगुवां मानगढ़ 128,कुसमी मानगढ़ 105, कोरता 84 ,झरौली 45 बमहोरि मानगढ़ 38, डीलन खेड़ा 50 की हाज़िरी कूटरचित डाली गई। 
जनपद पंचायत पथरिया की ग्राम पंचायत बोतराई 131, हिनौती नरसिंहगढ़ 112, मिर्जापुर 101,कुमेरिया 98, नेगुवाँ 77, किन्द्रही 77, महंतपुर 65 ,खजरी 50 की हाजिरी कूटरचित डाली गई। अब देखना यह है की जिले के कलेक्टर महोदय जो की अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के लिए जाने जाते है वह कोई कार्यवाही करते है अथवा नहीं अन्यथा इस हेतु गहन जांच एजेंसी लोकायुक्त अथवा आर्थिक अपराध की शरण में जाना पड़ेगा। पिक्चर अभी बाकी है..

Post a Comment

0 Comments