बड़ी संख्या में महिलाओं ने रखीं अपनी समस्याएं
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की पहल पर आयोजित जनसुनवाई में इस बार एक विशेष नवाचार देखने को मिला। इस जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं सुगमता से रख सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी और नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी तब देश और अधिक सशक्त और विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में महिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं और महिला अधिकारी सरलता एवं सहजता से लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान कर रही हैं।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आज की जनसुनवाई पूरी तरह महिला अधिकारियों द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में महिलाओं की भागीदारी काफी अधिक रही और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यह जनसुनवाई 38 महिला अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से संचालित की जा रही है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। तहसीलदार भू.प्रबंधन वर्षा दुबे ने कहा कि कलेक्टर कोचर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह नवाचार किया गया है। आज की जनसुनवाई का पूरा दायित्व महिला अधिकारी.कर्मचारियों को दिया गया है जिससे महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर महिला अधिकारियों के समक्ष रख सकें और उन्हें किसी प्रकार की झिझक महसूस न हो।
तहसीलदार पारूल चौधरी ने बताया कि इस जनसुनवाई में अब तक कुल 181 शिकायतों सुनवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत महिलाएं थीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। एसआई गरिमा मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर श्री कोचर ने सभी विभागों में पदस्थ महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान देने तथा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के उद्देश्य से इस विशेष जनसुनवाई का आयोजन कराया है।दमोह हेल्पलाइन सुपरवाइजर अंशु सेन ने इसे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की एक अभिनव पहल बताते हुए कहा कि महिला अधिकारी के सामने महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर और आसानी से रख सकती हैं। वहीं नोएडा की रहने वाली आवेदक प्रियंका गुप्ता ने कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है जिससे महिलाएं अपनी समस्या महिला अधिकारी के सामने खुलकर बता पा रही हैं और यहां समस्याओं का निराकरण भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी आवेदक को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। जनसुनवाई के उपरांत अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सभी महिला अधिकारियो कर्मचारियो का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान तहसीलदार भू.प्रबंधन वर्षा दुबे तहसीलदार पारूल चौधरी एसआई गरिमा मिश्रा सहित 38 महिला अधिकारियोंए कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया कि आयोजित जनसुनवाई के दौरान 181 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। 25 पंचायतों में हुई जन सुनवाई जिले के ग्राम नोहटा अभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 37 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हटा सम्मेलन में..दमोह। 11 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हटा में आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें स्व.सहायता समूह की बहनें एवं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र हटा अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इनमें मड़ियादो से रजपुरा मार्ग निर्माण कार्य 4889 64 लाख रुपये मड़ियादो से बर्धा किशनगढ़ मार्ग 7444 62 लाख रुपये एनडीबी योजना के अंतर्गत हटा से गैसाबाद.सिमरिया मार्ग एसएच.55 के शोल्डर उन्नयन एवं चौड़ीकरण का कार्य 231 97 करोड़ रुपये प्रमुख हैं। इसके अलावा हटा से पटेरा कुम्हारी मार्ग के किमी 01 में हटा के शहरी भाग में 4 लेन चौड़ीकरण कार्य 5 11 करोड़ रुपये हटा शहर में रेस्ट हाउस के पास दुधिया नाले पर पुल निर्माण 844 57 लाख रुपये हटा ब्लॉक अंतर्गत हिनौता.मुराछ.पाली मार्ग पर सुनार नदी पर पुल निर्माण 1326 75 लाख रुपये तथा दमोह जिले के जिरौध.सिमरी मार्ग में व्यारमा नदी पर पुल निर्माण 687 27 लाख रुपये का भी भूमिपूजन लोकार्पण किया जाएगा।
इसी क्रम में पड़री जमाटा मार्ग में ककली नाला पर पुल निर्माण 278 90 लाख रुपये 33 11 केवी नवीन उपकेन्द्र भैंसा अंतर्गत कनिष्ठ अभियंता कार्यालय हिनौता वितरण केन्द्र 2 90 करोड़ रुपये तथा सुनार नदी में शहर का गंदा पानी मिलने से रोकने और उसके ट्रीटमेंट के लिए डायवर्जन स्ट्रक्चर एवं एसटीपी निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी सागर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ;सेतु संभाग सागर अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत विभाग दमोह कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दमोह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा को पत्र लिखकर संबंधित कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के लिए आवश्यक तैयारियां और समस्त कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
175 कोटवार एक दिवस के लिये विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त.. दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नगर हटा आगमन प्रस्तावित होने पर जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर ने हटा की तहसील हटा एवं तहसील पटेरा के 175 कोटवारों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत हटा हेतु 11 मार्च 2026 एक दिवस के लिये विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्ति किया है।






0 Comments