मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विविध आयोजन
दमोह। मध्य प्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली। राज्यमंत्री श्री लोधी ने समस्त प्रदेशवासियों एवं दमोह जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । राज्यमंत्री श्री लोधी ने संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि आधारित क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया ।उन्होंने कहा कि यह बड़े ही हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि पूरा प्रदेश स्थापना दिवस का यह पावन पर्व उल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के निर्माण की दिशा में अग्रसर है। संस्कृति राज्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनाने के साथ.साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के तहत पौधारोपण का संकल्प भी लिया गया है।दमोह जिले में पर्यटन के विकास पर प्रकाश डालते हुए मंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप दमोह को पर्यटन हब बनाने का कार्य तेजी से जारी है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित कृषि आधारित क्विज़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें जिले स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ई.स्कूटी प्रदान की गई। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में लकी कुर्मी जेएनवी विद्यालय हटा एवं शीतल कुर्मी कमला नेहरू महाविद्यालय दमोह को 1.1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया जिससे आने वाली पीढ़ी में उत्साह और प्रेरणा का संचार हो सकेगा।इस अवसर पर हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज.. मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों के कल्याण और उन्हें आधुनिक कृषि योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता में दमोह जिले की महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। तारादेही निवासी संध्या जैन ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्रदान किया गया है। अहरौरा की किसान रागिनी कमलेश कुर्मी को द्वितीय पुरूस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार मिला। पथरिया सद्गुवां के निवासी किसान हरिश्चंद्र कुर्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में सांदिपनि विद्यालय और अनहद् कला केंद्र की प्रस्तुतियों ने मन मोहा। छात्र.छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत में छात्र.छात्राओं द्वारा सुमधुर स्वर में ष्मध्य प्रदेश गान का गरिमामय प्रस्तुतीकरण किया गया जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति और प्रदेश गौरव की भावना से गुंजायमान हो उठा। छात्राओं की सधी हुई प्रस्तुति उत्कृष्ट कला और लयबद्ध नृत्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।इस अवसर पर भाजपा पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी एसडीएम संजय दुबे डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति नर्मदा सिंह एकता संगीता श्रीधर कपिल शुक्ला रिंकू गोस्वामी सहित आमजन मौजूद रहे। संचालन विपिन चौबे ने किया तथा आभार जनसंपर्क अधिकारी वाईए कुरैशी ने व्यक्त किया। राज्यमंत्री ने 250 हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र.. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के दौरान नगर पालिका क्षेत्र दमोह के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को बड़ी सौगात मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त के प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।समारोह में पारदर्शी एवं त्वरित वितरण व्यवस्था के तहत नगर पालिका दमोह के कुल 250 पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इनमें दूसरी किस्त प्राप्त करने वाले 25 हितग्राही तथा तीसरी किस्त प्राप्त करने वाले 225 हितग्राही शामिल हैं जिन्हें मंच से अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र सौंपे गए। जन कल्याणकारी प्रदर्शनी का आयोजन.. स्थापना दिवस समारोह में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास गाथा पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कृषि विभाग पशु चिकित्सा विभाग जल निगम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपने.अपने स्टॉल स्थापित किए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की प्रमुख हितग्राही योजनाओं आधुनिक कृषि तकनीकों पशुपालन एवं संवर्धन हर घर जल की दिशा में हो रहे कार्यों तथा महिला व बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन.उपयोगी पहलों और उपलब्धियों की सराहना की।









.jpg)



0 टिप्पणियाँ