Ticker

6/recent/ticker-posts

चर्चित टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतने वाली.. तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ढाई करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार..

कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख जीतने वाली गिरफ्तार

ग्वालियर। चर्चित टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में में 50 लाख जीतने वाली महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ करीब ढाई करोड रुपए कर बाढ़ राहत घोटाले में जांच की बात प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था लेकिन यह फरार चल रही थी।

श्योपुर  जिले के बड़ोंदा नगर की पुलिस ने ढाई करोड रुपए के बाढ़ राहत घोटाले मामले में फरार चल रही तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को आखिरकार पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने उनको ग्वालियर स्थित निवास से गिरफ्तार करने के बाद में कोर्ट में पेश किया है। उल्लेखनीय की चर्चित महिला तहसीलदार कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर 50 लख रुपए जीतकर जीतकर सुर्खियों में आई थी।  

एसपी श्योपुर सुधीर अग्रवाल ने चर्चित तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की गिरफ्तारी तथा कोर्ट में पेश किए जाने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय वाली रहने अमिता सिंह फेसबुक एकाउंट पर विभागीय अधिकारी और अनेक जन प्रतिनिधियों पर कमेंट के चलते चर्चाओं में रही है। अमिता सिंह को पूर्व में सस्पेंड भी किया जा चुका है। वही करीब ढाई करोड़ रूपये के बाढ़ राहत घोटाले में आरोपी बनाई गई तहसीलदार अमित सिंह फरार चल रही थी जिनको महाराष्ट्र करने में पुलिस ने आखिरकार सफलता हासिल की है।

Post a Comment

0 Comments