Ticker

6/recent/ticker-posts

इनाम तीन करोड़.. आकांक्षी जिला कार्यक्रम में दमोह जिले की उंची उड़ान.. परियोजना प्रस्ताव 30 अप्रैल तक इधर संयुक्त सचिव का दौरा 30 मार्च को..

आकांक्षी जिला कार्यक्रम में दमोह जिले की लंबी छलांग 

दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नीति आयोगए भारत सरकार द्वारा दमोह जिले को 3 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार नीति आयोग एवं राज्य नीति आयोग से आधिकारिक पत्र प्राप्त हो चुका है। पत्र में निर्देशित किया गया है कि इस राशि के उपयोग हेतु जिले द्वारा विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रभारी सचिव के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से परामर्श कर शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा ताकि इस राशि का प्रभावी उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया जा सके।
कलेक्टर श्री कोचर ने इस उपलब्धि को जिले के सभी अधिकारी.कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत और समर्पण के कारण ही यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि वर्ष 2026 में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के लिए और अधिक संसाधन प्राप्त किए जाएंए जिससे विकास कार्यों को नई गति मिल सके।
संयुक्त सचिव श्री कुमार का दमोह दौरा 30 मार्च को.. दमोह।  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री अजीत कुमार 30 मार्च 2026 को दमोह जिले का दौरा करेंगे। यह दौरा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा के लिए किया जा रहा है। आप 30 मार्च को प्रात 11 बजे दमोह आयेंगे। दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित में शामिल होंगे। दोपहर 02 से 03 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया हैं। बैठक के बाद अपरान्हृ 03 बजे फील्ड विजिट के माध्यम से विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण भी करेंगे। शाम 06 30 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments