दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच समर स्पेशल ट्रेन 19 से
रायपुर। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के मध्य 11-11 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से दिनांक 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक 11 फेरे के लिए प्रत्येक रविवार को चलेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार से दिनाँक 20 अप्रैल से 29 जून 2026 11 फेरे के लिए प्रत्येक सोमवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, दमोह सागर आदि स्टेशनों में दिया गया है | 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.36 बजे, भाटापारा आगमन 12.28 बजे उसलापुर आगमन 13.45 बजे, पेंड्रारोड आगमन 15.13 बजे, अनूपपुर आगमन 15.53 बजे, शहडोल आगमन 16.35 बजे, उमरिया आगमन 17.33 बजे, कटनी मुडवारा आगमन 17.20 बजे, दमोह आगमन 20.48 बजे, सागर आगमन 21. 50 बजे, झांसी आगमन 3. 35 ग्वालियर आगमन, आगरा आगमन 7. 55 से होते हुये दूसरे दिन सोमवार को 11: 25 बजे हजरत निजामुद्दीन एवं 17.30 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी |इसी प्रकार 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 18.55 बजे रवाना होकर 23:10 बजे हजरत निजामुद्दीन, आगरा 4. 15 ग्वालिया, 7. 55 झांसी, 9. 55, सागर 14. 05, दमोह 15. 25, कटनी मुडवारा 17. 35 से होते हुये उमरिया 18.44, शहडोल 19.45 अनूपपुर 20.33, पेंड्रारोड 21.10, तीसरे दिन भाटापारा आगमन 00.40 , रायपुर 01.40 तथा बुधवार को 03.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी |


0 Comments