19 सिलेंडर घरेलू सिलेंडर जप्त कर 13 प्रकरण बनाए
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जाँच दल द्वारा अपने.अपने अनुविभाग में संचालित प्रतिष्ठानों होटल रेस्टोरेंट ढाबा आदि लगभग 40 प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही निरीक्षण किया गया।
जाँच दल ने व्यावसायिक उपयोग करते हुये पाये जाने पर कुल 19 सिलेंडर घरेलु सिलेंडर जप्त कर 13 प्रकरण बनाए हैं। इनमें अनुविभाग तेंदुखेडा में कान्हा फैमिली रेस्टोरेंट 02 राजा मिष्ठान भंडार 02 अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट 01 अन्नपूर्णा होटल 01 अनुविभाग हटा में पंचवटी ढाबा 01अग्रवाल भोजनालय 01 बुंदेली रसोई 02 शामिल हैं।
इसी प्रकार पथरिया अनुविभाग में रेस्टोरेंट में 03 दमोह अनुविभाग में अर्जुन होटल के नीचे स्टेशन के पास 01 मनोहर चाय जबलपुर नाका 01 शुक्ला भोजनालय 02 मोमोज किल्लाई नाका 01 ब्रजवासी होटल बस स्टैंड 01 घरेलु सिलेंडर जप्त किया गया हैं।
मातृ शक्ति के साथ मिलकर21 वा साप्ताहिक स्वच्छता अभियान.. दमोह। रविवार सुबह बेलाताल अटल पार्क में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टीम उम्मीद मातृशक्ति के साथ टीम के सभी लोगो ने 21वें साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया. इस अवसर पर मातृशक्ति के साथ-साथ टीम उम्मीद के सभी लोग सफ़ेद पोशाक में ही नजर आए. स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में शहर में लगातार स्वच्छता कार्यों के साथ 21 में स्वच्छता अभियान के अवसर पर सफ़ेद पोशाक के साथ स्वच्छता करने की ये अनोखी पहल की गई. स्स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस दौर में है दमोह शहर की नए स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की शूटिंग भी इस अवसर पर की गई..
स्वच्छता के अभियानों में सफेद कपड़े पहनने से लोग बचते हैं क्योंकि कपड़ों में भी गंदगी लग जाती है और कपड़े दागदार हो जाते हैं, इस पर हरीश पटेल ने कहा कि इस बार मैंने टीम के सभी लोगों से व मातृशक्ति से सफ़ेद कपडे पहन कर अभियान में आने की बात कही और सभी ने सफ़ेद कपड़ो मे ही अनोखा अभियान चलाया. सफेद रंग, शांति, शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है जब लोग सफेद कपड़े पहन कर सफाई करते हैं तो यह संदेश जाता है कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक और पवित्र उद्देश्य है. जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव ने कहा सफेद रंग शांति और एकता को बढ़ावा देता है, इससे यह संदेश जाता है कि पूरे समुदाय को एकता के साथ गंदगी के खिलाफ लड़ना चाहिए यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. सेडमेप जिलााधिकारी पीएन तिवारी ने कहा वंदे मातरम् गीत भी सफ़ेद कपड़ों के साथ गाने का मतलब पवित्रता देशभक्ति सादगी और मातृभूमि के प्रति समर्पण को दर्शाता है..
इस विशेष स्वच्छता अभियान में मातृशक्ति टीम उम्मीद में नैना तिवारी, अभिलाषा पांडे, डाली कटारे, काजल पांडे, नीलम सैनी, सरिता सैनी, सुनीता मेशराम, सुचिता शर्मा, नैंसी जाटव, कुमकुम पाटकर, रश्मी कोरी, राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी, शिवम सोनी, दीपक राजपूत, माधव पटेल, ब्रजेश सेन, रवि पटेल, बालक नैतिक सोनी, अर्जुन प्रताप सिंह, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, एनआईसी अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित दमोह नगर पालिका कर्मी शामिल रहे. सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी ने सभी लोगों के साथ स्वच्छता पर लोगों को जागरुक करने के लिए और क्या-क्या प्रयास किये जायें इस सब पर विचार विमर्श किया स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे की चल रही शूटिंग पर उनने कहा कि यह गीत जरूर लोगों के जागरुक करने में सहायक सिद्ध होगा..राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया भूमि पूजन.. दमोह जिले की विधानसभा क्षेत्र जबेरा को प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बनाने का संकल्प लेकर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी निरंतर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने जनपद तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहेरियामाल और कोड़ल में सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्राम बहेरियामाल में लगभग 25 लाख रुपए तथा ग्राम कोड़ल में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इन सामुदायिक भवनों का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर राज्यपर मंत्री श्री लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका लक्ष्य जबेरा को पूरे मध्य प्रदेश में एक आदर्श और अग्रणी विधानसभा बनाना है। इसके लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार और सामाजिक ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सामुदायिक भवनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार की सुविधाएं होने से लोगों को विवाह सामाजिक कार्यक्रम बैठकें और अन्य सामूहिक गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगीए बल्कि ग्रामीणों के बीच आपसी सहयोग और सामाजिक एकता भी मजबूत होगी। राज्यमंत्री श्री लोधी ने यह भी बताया कि उनका सपना है कि जबेरा विधानसभा के प्रत्येक गांव में कम से कम एक सुसज्जित सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए जिससे हर ग्रामवासी को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।





.jpeg)
0 Comments