प्रकरणो में गौण खनिज नियमो के तहत होगी कारवाई
दमोह। कुण्डलपुर के रूकमणि मठ क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्यो में निर्माण एजेंसी के द्वारा मुरम का अवैध खनन करके उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आती रही है। वहीं अवैध रूप से यहां की मुरम सहित अन्य खनिज संपदा को दूसरी जगह भी खपाया जाता रहा है। लेकिन संबंधित फर्म से जुड़े नेता नुमा ठेकेदारों के राजनीतिक प्रभावशाली संबंधों के चलते कार्यवाही तो दूर आज तक जांच करने के लिए भी खनिज विभाग के अमले ने हिम्मत नहीं दिखाई है। इधर इस क्षेत्र से एक बिना नंबर के रेत के ट्रेक्टर के पकड़े जाने की कार्यवाही को अब जोरशोर से प्रचारित करने की कोशिश ऐसे की जा रही है मानो इस ट्राली में रेत का भंडार पकड़ा गया हो.. इधर न्यू दमोह में मुरम का ओव्हर लोड डंपर जप्त करने की वाहवाही का प्रेस नोट भी चर्चाओं में..
मामले में रविवार रात जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस नोट के अनुसार कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है। आज 07 फरवरी को लगभग 1.30 बजे पटेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम कुण्डलपुर मे रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच खनिज अमला द्वारा किया गया। उक्त ग्राम मे बिना नम्बर का महिन्द्रा ट्रेक्टर द्वारा बिना रायल्टी रेत का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया उसे जप्त कर पुलिस थाना पटेरा मे सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है।
इसके अलावा उक्त दिनांक को समय लगभग रात 11 बजे समन्ना रोड न्यू दमोह से भ्रमण के दौरान मुरम का ओव्हर लोड परिवहन पाए जाने पर डंपर जप्त कर थाना कोतवाली दमोह मे सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया उक्त प्रकरणो में गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जावेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी। न्यू दमोह में मुरम का ओव्हर लोड डंपर जप्त करने की वाहवाही का प्रेस नोट भी चर्चाओं में है। क्यों कि तथाकथित परमीशन की आड़ में जगह जगह अवैध खनन परिवहन करके निर्माणाधीन अवैध कालोनियों में मुरम पुराव का खेल धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन रिश्तेदारों से लेकर दूसरों के नाम प्लाट बुकिंग के प्रलोभन सेंटिंग के चलते खनिज अमले से लेकर अन्य अधिकारी कार्यवाही मामले में अनदेखी करते चर्चाओं में है..


0 Comments