Ticker

6/recent/ticker-posts

फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर 10 को मंत्री कप फाइनल में.. सांसद मंत्री ने गऊ आवास निर्माण का भूमिपूजन किया.. नोहलेश्वर महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायकों कलाकारों की प्रस्तुतियां 11 से..

अभिनेता गुलशन ग्रोवर 10 को मंत्री कप फाइनल में

दमोह।  महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माँ भारती.11 एवं प्रियदर्शिनी.11 के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें माँ भारती.11 की टीम विजयी रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हार जीत नहीं बल्कि महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ स्टेडियम में आयोजित महिला क्रिकेट आयोजन के दौरान कही।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल उपाध्यक्ष मंजु धर्मेन्द्र कटारे संगीता श्रीधर कपिल शुक्ला लोकेन्द्र पटैल लकी भैया सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों से प्राप्त सुझावों में आगामी आयोजनों की पूर्व सूचना एवं बेहतर तैयारी की बात सामने आई है जिसे आगामी वर्ष के टूर्नामेंट में ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया अगले वर्ष यह प्रतियोगिता और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने आमजन से अपील करते हुए कहा आगामी 10 फरवरी को आयोजित होने वाले ष्मंत्री कप फाइनल मुकाबले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर विशेष रूप से उपस्थित होंगे। बड़ी संख्या में उपस्थित होकर न केवल क्रिकेट मैच का आनंद लें बल्कि वर्षों से सिनेमा जगत में सक्रिय अभिनेता गुलशन ग्रोवर से प्रत्यक्ष मिलने का अवसर भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा बटियागढ़ में इस प्रकार का आयोजन एक नया प्रयोग है और भविष्य में इसे और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। क्रिकेट मैंच प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने महिला खिलाड़ियों को पारितोष क वितरित किये गये और खिलाड़ियों की सराहना की गई।
सांसद मंत्री ने गऊ आवास निर्माण का भूमिपूजन किया.. दमोह। हटा नगर स्थित श्रीराम गौशाला एवं पर्यावरण संवर्धन केंद्र में नवीन गऊ आवास निर्माण हेतु रविवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल सांसद राहुल सिंह हटा विधायक उमा देवी खटीक तथा वरिष्ठ साहित्यकार पंडित श्याम सुंदर दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल पूर्व विधायक पीएल तंतुवाय मौजूद रहे।  

अतिथियों ने विधि.विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधार शिला रखी। इस अवसर पर गौमाता एवं भारत माता का पूजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त गऊ आवास का निर्माण सांसद निधि से 10 लाख रुपये एवं गौसंवर्धन बोर्ड से प्राप्त 5 लाख रुपये की राशि से किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाकर नस्ल सुधार के प्रयास किए जाएं तभी गौशाला खोलना वास्तव में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आवारा गौवंश की समस्या के लिए जनसहयोग आवश्यक है। 

सांसद राहुल सिंह ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगामी वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा गौवंश की समस्या के समाधान में सहयोग करने तथा प्रत्येक व्यक्ति से गौपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिए गौशाला समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
नोहलेश्वर महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायकों की प्रस्तुति 11 से.. दमोह।  प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में नोहलेश्वर महोत्सव मेला 2026 नोहलेश्वर मंदिर परिसर नोहटा में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया नोहलेश्वर महोत्सव मेले में विशेष आर्कषण एडवेंचर एक्टीविटी जलपरी मारूति सर्कस भूत बंगला 28 सीटर बड़ा झूला आकर्षक दुकानें शासकीय विभागों की प्रदर्शनी बुंदेली व्यंजन एवं गांव की रसोई और प्रतिदिन सांस्कृति कार्यक्रम में बुंदेल खण्ड का लोकगीत राई भक्ति गायन सांस्कृति एवं बुंदेली प्रतियोगितायें कवि सम्मेलन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही है। 10 फरवरी तक सुप्रसिद्ध बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जायेंगे।

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक युवा संगम कैरियर गाइडेंस रोजगार शिविर आयोजित किया जायेगा। शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय प्रस्तुतियां एवं रात्रि 8 बजे से वाली ठाकरेध्रिजा खान एवं साथी के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि नोहलेश्वर महोत्सव में आकर मेले का आनंद उठायें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। मेले में 11 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 12 फरवरी को सुप्रिसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पंडा 13 फरवरी को 150 से अधिक कलाकारों के साथ सुप्रसिद्ध फिल्मी कलाकार पुनीत इस्सर ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसी प्रकार 14 फरवरी को हरिओम पवार एवं ग्रुप द्वारा कवि सम्मेलन तथा 15 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

महिला सम्मेलन आयोजित.. नोहलेश्वर महोत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं हितलाभ प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग आजीविका मिशन तथा लोक स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पांच बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया तत्पश्चात् मंच से चार लाडली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

महिला बाल विकास जबेरा एवं तेंदूखेड़ा अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने महिला सशक्ति करण के संबंध में शासन द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं उसकी योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री मातृ  वंदना योजना लाडली बहना योजना आजीविका मिशन की ओर से दिए जाने वाले लोन प्रसूति सहायता योजना आदि के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जबेरा विधानसभा क्षेत्र की 65 हजार से अधिक महिलाओं को नियमित रूप से राशि खातों में डाली जा रही है। साथ ही महिलाओं को विभिन्न चुनावों एवं सरकारी सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था कर निर्णय.निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments