Ticker

6/recent/ticker-posts

नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम- राज्यमंत्री श्री लोधी.. दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ, गंभीर जटिल रोगों के 33 मरीज भोपाल के लिए चिन्हित..

राज्यमंत्री श्री लोधी ने मरीजों का जाना कुशलक्षेम

दमोह। नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्ग दर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में आज आयोजित विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कृष्ण भाव फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के सौजन्य एवं आरपी फाउंडेशन के सहयोग से पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल द्वारा आयोजित शिविर में पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल से आए अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई।

इस दौरान सामान्य रोगों के साथ साथ हृदय रोग मधुमेह नेत्र रोग हड्डी रोग महिला एवं बाल रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। 07 फरवरी को भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ शिविर स्थल पर पहुँचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जांच के दौरान जिन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गईए उन्हें बेहतर उपचार हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा के माध्यम से भोपाल रेफर किए जाने की समुचित व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा नोहलेश्वर महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। ग्रामीण एवं दूर.दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को समय पर जांचए उपचार एवं परामर्श मिल रहा है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने आगे कहा नोहलेश्वर मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भी है। नोहलेश्वर महोत्सव के माध्यम से हम अपनी बुंदेली संस्कृति लोककला और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। हमारी लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नोहलेश्वर महोत्सव सेवा और संस्कृति का संगम है। महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा प्रदेश सरकार संस्कृति पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नोहटा जैसे ऐतिहासिक स्थल को सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़कर हम स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ.साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। आने वाले समय में नोहलेश्वर महोत्सव को और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। जनसेवा और जनसंस्कृति के ऐसे आयोजनों में जनता की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी चिकित्सकों कलाकारों स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिनके सहयोग इस आयोजन में मिल रहा है।

गंभीर जटिल रोगों के 33 मरीज भोपाल के लिए चिन्हित.. नोहलेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गंभीर जटिल रोगों के 33 मरीजों को गुणवत्तापूर्ण समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में उच्च स्तरीय आधुनिक मशीनों के माध्यम से डिजिटल एक्स.रे ईसीजी मधुमेह रक्त जॉच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मेडिसिन विशेषज्ञ छाती एवं श्वांस रोग हड्डी रोग हृदय रोग चर्म रोग स्त्री रोग नेत्र रोग दंत रोग शिशु रोग नाक कान गला एवं कैंसर रोग के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य शिविर में पहुचे नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सेवाऍ प्रदाय की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी ने नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव स्थल पहुचकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार बिस्तरीय अस्थाई चिकित्सालय एवं आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्रदायित स्वास्थ्य सेवाओं का भी अवलोकन किया। समारोह स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है। 

प्रदर्शनी का राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया शुभारंभ.. प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के तत्वावधान में कार्यालय उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय ग्वालियर द्वारा नोहटा महोत्सव आयोजन वर्ष 2025.26 में कांस्य प्रतिमाओं में शैव परम्परा एवं मध्य प्रदेश के महत्पूर्ण स्मारक पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ नोहटा महोत्सव में किया। राज्यमंत्री श्री लोधी द्वारा विभागीय प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर उप संचालक ग्वालियर पीसी महोबिया उपसंचालक जबलपुर केएल डाभी मानचित्रकार जबलपुर प्रमोद राव एवं प्रभारी उपयंत्री ग्वालियर सपन साहू खासतौर पर मौजूद रहे।

कांस्य प्रतिमाओं में शैव परम्परा पर आधारित इस प्रदर्शनी में देश.विदेश के संग्रहालयों में प्रदर्शित शिव परिवार से संबंधित कांस्य प्रतिमाओं के छायाचित्रों को उनके संदर्भ और महत्त्व सहित प्रदर्शित किया गया है जिससे दर्शकों को धरोहरों की सुंदरता और उनके संरक्षण की आवश्यकता को समझने का अवसर मिल रहा है। प्रदर्शनी में पुरातत्व विभाग के महत्वपूर्ण स्मारकों के कट आउट्स भी प्रदर्शित किए गए हैं जो मध्य प्रदेश के समृद्ध पुरातत्त्व को इंगित करते हैं। प्रदर्शनी में विभागीय प्रतिकृति एवं प्रकाशन जनसामान्य के अवलोकन एवं क्रय हेतु उपलब्ध है। उपयंत्री ग्वालियर सपन साहू द्वारा बताया गया कि यह प्रदर्शनी नोहटा महोत्सव ;05 फरवरी से 15 फरवरी मेले के समापन तक दर्शकों के लिए निःशुल्क रहेगी जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और धरोहरों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Post a Comment

0 Comments