शाहगढ़ अस्पताल में स्टाफ नर्स की गोली मार कर हत्या करके हमलावर फरार.. व्यक्तिगत रंजिश या फिर अन्य कोई बजह.. ? पुलिस जांच में जुटी..

 स्टाफ नर्स की गोली मार कर हत्या करके हमलावर 

दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सागर जिले के शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में घटित घटनाक्रम में स्टाफ नर्स दीप शिखा की गोली मारकर हत्या करके अज्ञाता आरोपी गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद कई घंटे तक सनसनी के हालत बने रहे। वही सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में बुधवार दोपहर गोली के धमाको की आवाज से सनसनी के हालत बनते देर नहीं लगी मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक गोली चलाने वाला हमलावर युवक फरार हो चुका था। मौके पर खून से लथपथ स्टाफ नर्स दीपशिखा 26 वर्ष पड़ी हुई थी। जिसको डॉक्टर ने चेकअप के  बाद म्रत घोषित कर दिया। सनसनी तथा अपरा तफरी भरे हालत में पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि नकाबपोश युवक ने एक के बाद एक तीन फायर किये। जिनमे दो निशाने चूक गए लेकिन तीसरी गली पीठ में लगी।
 सीसीटीवी फुटेज के जारी आरोपी की पताशाजी के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है की नस दीप शिखा जबलपुर जिले की पाटन की निवासी थी। पुलिस के अनुसार प्रथम द्रष्टया मामला व्यक्तिगत रंजिश का हो सकता है वहीं पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेलके आधार पर उसे धमकी आदि मिलने एवं आरोपी का पता लगाने के प्रयास कर रही है। दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं घटना के बाद से स्वास्थ्य कर्मचारियों में जमकर आक्रोश बना हुआ है तथा वह ड्यूटी के दौरान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Reactions

Post a Comment

0 Comments