देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी फरार
दमोह।
देहात थाना सागर नाका चौकी पुलिस की अभिरक्षा से चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी के
फरार हो जाने से हड़कंप के हालात बने हुए हैं इधर गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में
बिजली कर्मचारियों पर हमला करने मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को
गिरफ्तार किया है जिन में दो महिलाएं भी शामिल है।
देहात
थाना सागर नाका चौकी क्षेत्र के चोरी के एक बहुचर्चित मामले में एक बार फिर पुलिस की
लापरवाही सामने आई है। बड़ी मुश्किल से पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
संतोष काछी एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश
में अब पुलिस नए सिरे से जुट गई है। मामले में सीएसपी एच आर पांडे ने बताया
कि एडवोकेट श्री गर्ग के चोरी प्रकरण में जय राम काछी नामक आरोपी पहले से
जेल में है वहीं उसके पिता संतोष काछी को शनिवार शाम को हिरासत में लिया
गया था।
रविवार सुबह करीब 4 बजे शौच क्रिया का बहाना करके वह पुलिस
कर्मियों को चकमा देकर थाने के पीछे खेत से भाग गया है। जिस पर उसके खिलाफ
एक और अपराध धारा 262 वीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। लापरवाही पुलिस
कर्मियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय की एडवोकेट श्री
गर्ग के यहां हुई चोरी मामले में देहात थाना पुलिस की कार्यवाही पर लगातार
सवाल उठते रहे हैं वहीं पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस
द्वारा चोरी का माल बरामद नहीं करने को लेकर भी सवाल उठाए जाते रहे हैं
वहीं जैसे तैसे दूसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके भी फरार हो जाने पर
तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
बिजली कर्मियों पर हमले मामले में तीन गिरफ्तार.. दमोह
कोतवाली अंतर्गत गढ़ी मोहल्ला क्षेत्र में तीन दिन पहले बिजली चेकिंग
अभियान के तहत जांच करने पहुंची विद्युत मंडल की टीम के साथ मारपीट गाली
गलौज हमले किए जाने की घटना क्रम सामने आया था।
उपरोक्त मामले में कोतवाली में दो महिला आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोनों महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनको आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्रवाई को लेकर पुलिस की प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार विधुत विभाग के कर्मचारियों पर हुए हमला के आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 20.02.2026 को प्रार्थी राजेश बियार पिता प्रेमलाल बियार उम्र 30 साल निवासी नवजीवन बिहार जिला सिंगरौली म.प्र हाल कनिष्ठ अभियंता विधुत विभाग किल्लाई नाका दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र 152/2026 धारा 132, 121(1), 115(2), 221,296(b)192 (2), 351 (3) बीएनएस 3 (1)द, 3 (1)ध, 3(2)Va sc/st act आरोपी 1. बूटी खान 2. शायरा बानो 3. अजीज खान 4. सोनू खान 5. सप्पू खान तथा अन्य 02 व्यक्ति महिला पुरुष निवासी दमोह के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा की गयी। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 22.02.2026 को प्रकरण के आरोपीगण 1. अजीज खान पिता अब्दुल खान उम्र 40 वर्ष 2. गुड़िया उर्फ शायरा बानो पति अब्दुल उर्फ पुट्टाई खान उम्र 29 वर्ष 3. श्रीमति चांदवी उर्फ चंदो पति इमाम उल्हक उम्र 45 वर्ष सभी निवासी निवासी गढ़ी मुहल्ला दमोह के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर अभिषेक चौबे, प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार, प्र.आर अजित दुबे प्र.आर महेश यादव, आर. नरेन्द्र पटैरिया, आर. ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आर. आकाश पाठक, म.आर साक्षी सांडिल्य, म.आर. विमला राठौर, म.आर नेहा बिल्थरे।
0 Comments